Ticker

6/recent/ticker-posts

नवग्रह आश्रम की ओर से राशन सामग्री के किट किये वितरित

शाहपुरा (मूलचन्द पेसवानी)। श्री नवग्रह आश्रम सवा संस्थान मोती बोर का खेड़ा की ओर से बुधवार को निकटवर्ती रायला ग्राम में कोरोना वायरस से उत्पन्न विषम परिस्थिति और लोक डाउन के कारण दिहाड़ी मजदूरी करने वाले जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए 52 परिवारों को राशन सामग्री के किट वितरित किये गये है। यह वितरण आज रायला में सरपंच प्रतिनिधि जेपी जाट की अगुवाई में जरूरतमंदों के परिवारों में पहुंचायी गयी। नवग्रह आश्रम के संस्थापक हंसराज चोधरी ने बताया कि जिला प्रशासन के आव्हान पर रायला के जरूरतमंद परिवारों को आज ही राशन सामग्री के किट वितरित किये है जिसमें 10 किलो आटा, दाल, तेल, मिर्च मसाला, साबून व अन्य सामग्री शामिल है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 100 किट तैयार कराये गये है। उन्होंने जिले के भामाशाहों से इस प्रकार के पुनित कार्य में आगे आकर अपने अपने क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों की सहायता करने का आव्हान किया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ