Ticker

6/recent/ticker-posts

रामनिवास धाम ट्रस्ट ने कोरोना वायरस प्रभावितों के लिए 11 लाख रू देने की घोषणा की

शाहपुरा (मूलचंद पेसवानी)। अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय शाहपुरा के अंर्तगत श्री रामनिवास धाम ट्रस्ट के प्रकल्प रामस्नेही चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र भीलवाड़ा की ओर से 11 लाख रू की राशि कोरोना वायरस प्रभावितों के लिए देने की घोषणा की गई है।


संप्रदाय के पीठाधीश्वर जगतगुरू आचार्यश्री स्वामी रामदयालजी महाराज ने बुधवार को भारतीय नवसंवत्सर के मौके पर शाहपुरा रामनिवास धाम में यह राशि देने की घोषणा की है। इसके तहत पांच लाख रू का चेेक प्रघानमंत्री कोष में व पांच लाख रू का चेक मुख्यमंत्री कोष में दिया जायेगा तथा एक लाख रू की राशि से शाहपुरा क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों के लिए राशन सामग्री मुहैया कराने के लिए खर्च की जायेगी। उन्होंने बताया कि यह चेक शाहपुरा उपखंड अधिकारी श्वेता चौहान के मार्फत भिजवाये जायेगें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ