अजमेर। भारत विकास परिषद अजमेर मेन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अजमेर में बहुउद्देशीय भारत विकास भवन के शिला पूजन एवं नीव का मुहूर्त रीजनल अध्यक्ष डीडी शर्मा और मुख्य अतिथि अजमेर विधायक वासुदेव देवनानी की उपस्थिति में हुआ।
आज के कार्यक्रम में राष्ट्रीय मंत्री मुकन सिंह राठौड़, राष्ट्रीय संपर्क प्रोजेक्ट सेक्रेटरी मालचंद गर्ग, रिजनल मंत्री संस्कार दिनेश कोगटा, प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश अजमेरा, प्रांतीय महासचिव सीए संदीप बाल्दी, शहर समन्वयक रामचंद्र शर्मा सहित अजमेर शहर की चारों शाखाओं के मुख्य दायित्वधारी उपस्थित रहें।
अजमेर शाखा के अध्यक्ष अशोक गोयल ने बताया की वर्ष 2016 में राष्ट्रीय अधिवेशन अजमेर के आयोजन के पश्चात दायित्वधारियों द्वारा अजमेर में एक स्थाई प्रकल्प के अंतर्गत बहुउद्देशीय भवन निर्माण की योजना बनाई गई थी, जिसके परिणाम स्वरूप आज भवन के निर्माण हेतु नींव पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त भवन में सिलाई केंद्र, कंप्यूटर शिक्षा केंद्र, प्राकृतिक चिकित्सा शिविर और कौशल विकास के अंतर्गत विभिन्न सेवा और संस्कार की योजनाएं प्रस्तावित हैं।
इस अवसर पर माननीय विधायक प्रोफेसर वासुदेव देवनानी ने कहा कि परिषद अपने मूलभूत सूत्रों के अनुरूप विभिन्न सेवा कार्यों में सक्रिय रुप से अपनी भूमिका निभा रही है, और इस भवन के माध्यम से इस क्षेत्र के चारों तरफ रह रहे ग्रामीण एवं अन्य जरूरतमंद लोगों को विभिन्न प्रकल्प द्वारा सेवा दी जाएगी, यह एक बहुत ही खुशी की बात है ।आपने कहा कि भारत विकास परिषद के इस प्रोजेक्ट में मैं हमेशा हर तरह से आपको सहयोग करूंगा ताकि समाज के जरूरतमंद लोगों की अधिक से अधिक सेवा की जा सके। इस प्रोजेक्ट के प्रभारी सुरेश गोयल ने सभी उपस्थित समुदाय को इस सेवा कार्य में अधिक से अधिक तन मन और धन से सहयोग करने का आवाहन किया ।
आज के कार्यक्रम में सह-प्रभारी डॉ सुरेश गाबा, रमेश चंद जाजू, हेमंत गुप्ता, राधेश्याम अग्रवाल, डॉक्टर कमला गोखरू, भारत भूषण बंसल, सतीश बंसल, दिलीप पारीक, समाजसेवी विष्णु चौधरी, ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आर के गोखरू एवं अन्य लोग उपस्थित थे ।
0 टिप्पणियाँ