अजमेर I प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या में आज भगवान श्रीराम के मंदिर के नींव एवं भूमी पूजन एवं शिलान्यास के सुअवसर पर नगीना बाग स्थित जतोई दरबार में विशेष सजावट, दीपदान व आतिशबाजी सेवादारी फतनदास के सानिध्य में किया गया । आरती पूजन के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया ।
ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम अजय नगर में भी विशेष सजावट आश्रम के महंत स्वरूपदास उदासीन के सान्निध्य में दोपहर को भूमी पूजन के समय विशेष पूजन व आरती का आयोजन किया गया उन्होंने कहा कि सनातन धर्म प्रेमियों के लिए आज विशेष उल्लास का पर्व है देश दुनिया में सभी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शो पर मिलकर इस देव भूमि को परम वेभव पर पहुचाएंगे, सन्त गौतम दास ने मन्दिर में विशेष आतिशबाजी व धर्मध्वजा पूजन कर सभी को बधाईयाँ दी ।
श्री झूलेलाल मन्दिर प्रेम प्रकाश आश्रम मार्ग,वैशाली नगर में दीपदान व महाआरती का आयोजन मन्दिर के अध्यक्ष प्रकाश जेठरा के सानिंध्य में किया गया इष्ट देव श्री झूलेलाल चालिहो के 21वे दिन विशेष पूजा अर्चना में देश दुनिया में कोरोना वायरस समापन की भी प्रार्थना की गई । इस अवसर पर राहुल थावरानी, शंकर सबनानी, महेंद्र कुमार तीर्थाणी, राजेश खटवानी, राजू दौलतानी, कन्हैयालाल सोनी, आनन्द, ईश्वर जेसवानी, ओमप्रकाश शर्मा, खुशीराम ईसरानी, शंकर टिलवानी, महेश टेकचन्दानी, नरेन्द्र बसरानी, मोहन तुल्स्यानी, मोहन कोटवानी आदि का सहयोग रहा ।
0 टिप्पणियाँ