Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर : 288 व्यक्तियों पर हुई कार्यवाही, वसूला 40 हजार का जुर्माना

 कोरोना महामारीअजमेर (Ajmer Muskan) । कोरोना महामारी से बचाव के लिए जारी नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन द्वारा मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, क्वारेंटाइन उल्लंघन आदि मामलों में लगातार जुर्माना किया जा रहा है। जिला प्रशासन और पुलिस ने आमजन से नियमों का पालन करने और महामारी से बचाव के लिए सचेत रहने की अपील की है।


जिला मजिस्ट्रेट प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि कोरोना महामारी के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर आज 288 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 40 हजार राशि वसूली गई।


जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर मास्क अथवा फेस कवर नहीं पहनने वाले 108 व्यक्तियों के चालान बना कर 21 हजार 600 का जुर्माना वसूला गया। इसमें पुलिस द्वारा 18 हजार 200, मजिस्ट्रेट द्वारा एक हजार 800 एवं कार्यस्थल इंचार्ज द्वारा एक हजार 600 की राशि वसूली की गई। दुकानदार द्वारा फेस मास्क नहीं पहने व्यक्तियों को सामान बेचने पर एक दुकानदार के विरूद्ध कार्यवाही करके 500 का चालान काटा गया। इसी प्रकार 6 फीट की सामाजिक दूरी नहीं बनाने वाले 179 व्यक्तियों पर कार्यवाही कर 17 हजार 900 की राशि वसूली गई।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ