अजमेर (Ajmer Muskan) । महात्मा गांधी के मार्गदर्शी सिद्धान्तों का अनुगमन, अनुशीलन करने वाले तथा सामाजिक न्याय, शांति, समरसता एवं सद्भाव के संरक्षण एवं संवद्र्धन में योगदान देने वाले नागरिकों, संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा महात्मा गांधी के सिद्धान्तों को आगे बढ़ाने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं एवं संगठनों को गांधी सद्भावना सम्मान प्रदान किया जाता है। इसके लिए निर्धारित प्रपत्र में 10 सितम्बर तक आवेदन कलेक्ट्रेट कार्यालय में भिजवाने होंगे। जिला कलक्टर की अनुशंसा के पश्चात इन्हें विभाग को भेजा जाएगा। आवेदन के साथ कार्यों का उल्लेख एक पृष्ठ में करना होगा। आवेदन 5 प्रतियों में स्वीकृत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस सम्मान के अन्तर्गत 5 लाख रूपये नगद राशि, प्रशस्ति पत्र एवं शॉल प्रदान किया जाता है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा स्थाई समिति का गठन किया गया है। यह सम्मान 2 अक्टूबर गांधी जयंती को दिया जाना प्रस्तावित है।
0 टिप्पणियाँ