Ticker

6/recent/ticker-posts

असूचंड उत्सव : झूलेलाल धाम अजमेर में दो दिवासीय मेला संपन्न

असूचंड उत्सव : झूलेलाल धाम में दो दिवासीय मेला संपन्न

अजमेर (AJMER MUSKAN)। 
सिंधी समाज का प्रमुख उत्सव असूचंड (अर्ध्द चेटी) का मेला इस झूलेलाल धाम में  हर्षोउल्लास के साथ संपन्न।                                                                                                                                          यह जानकारी देते हुए पूज्य लाल साहिब मंदिर सेवा ट्रस्ट देहली गेट अजमेर के महासचिव जयकिशन पारवानी ने बताया कि दो दिवसीय   मेले का शुभारंभ मंगलवार सुबह 11 बजे गणमान्य व्यक्तियों व सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में ढोल शहनाई की धुन पर नाचते गाते ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं द्वारा झूलेलाल धाम परिसर में यग्योपवित (जनेऊ) संस्कार, मुण्डन संस्कार, पलांद छुड़ाना आदि सामाजिक कार्यक्रम हुए।

असूचंड उत्सव : झूलेलाल धाम में दो दिवासीय मेला संपन्न

पूज्य बहिराणा साहब की स्थापना शाम 5 बजे ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी प्रभु लौंगानी के सानिध्य में झूलेलाल मण्डली की बहन सीमा पमनानी, कमला, सीमा लालवानी, तारा हरपलानी, रेखा पेसवानी, दादी जस्सी, किरण तीर्थानी, विद्या तेजवानी, योगिता आसनानी आदि द्वारा झूलेलाल साहिब के पंजड़े,कलाम, भजन कीर्तन के साथ शाम 7 बजे पंजमहाज्योति प्रज्वलित करके महाआरती के बाद ढोल शहनाई बाजे के साथ छेज व डांडिया नृत्य करते हुए झूलेलाल धाम पर स्थित पूज्य बालम्बो साहिब( कुआं) पर ज्योति विसर्जन किया गया।

असूचंड उत्सव : झूलेलाल धाम में दो दिवासीय मेला संपन्न

पारवानी के अनुसार झूलेलाल धाम में सुबह से लगातार दिनभर हाथ परसादी का वितरण किया गया। दूसरे दिन दोपहर 1बजे से 3 बजे तक आम भण्डारे की प्रसादी व रात्रि 8 बजे से विश्वविख्यात सिंधी कलाकार परमानन्द प्यासी द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुति के बाद रात्रि 12 बजे पल्लव( अरदास) के बाद छेज व डोडो चटनी हाथ प्रसादी के साथ असू चण्ड मेले का समापन हुआ।                                          

इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष हेमनदास छबलानी,कोषाध्यक्ष हीरानंद कलवानी, ताराचंद लालवानी, मनोज पमनानी, अशोक तीर्थानी, मनोहर मोटवानी, रमेश चेलानी, मोटूमल, विजय नानकानी, मोहन तुलस्यानी, राजकुमार हरिरामानी, अगन छबलानी आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ