Ticker

6/recent/ticker-posts

मीरां जयंती 13 को मनाएंगे

मीरां जयंती 13 को मनाएंगे

मीरां जयंती 13 को मनाएंगे

प्रभात फेरी निकाल कर करेंगे गुणगान

अजमेर (अजमेर मुस्कान) । विजयवर्गीय समाज की आराध्य एवं कृष्ण की अनन्य भक्त शिरोमणि मीरां की जयंती 13 अगस्त को श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण के साथ मनाया जाएगा । 

अखिल भारतीय महिला संगठन की राष्ट्रीय सलाहकार आभा गांधी ने बताया कि इस अवसर पर प्रातः 6 बजे महावीर सर्किल स्थित संन्यास आश्रम से प्रभात फेरी निकाली जाएगी । जो  विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः संन्यास आश्रम समाप्त होगी । सांय 5.15 बजे वैशालीनगर स्थित राधा कुंज में कीर्तन  एवं स्तुति होंगी । इस दौरान महिला मंडल द्वारा मीरां के प्रसिद्ध भजनों की संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी । मीरां के जीवन प्रसंगों के अलावा कृष्ण प्रेम भक्ति भावना से ओतप्रोत कार्यक्रम होगा । तत्पश्चात आरती कर प्रसाद वितरित किया जाएगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ