कैलाश मानसरोवर मुक्ति का लिया संकल्प
कुचामन सिटी (अजमेर मुस्कान)। श्रावण मास में भगवान शिव शंकर के निवास स्थान कैलाश मानसरोवर को चीन के अधिपत्य से मुक्त कराने हेतु विशेष संकल्प अभियान भारत तिब्बत सहयोग मंच द्वारा पूरे देश भर में मंच के मार्गदर्शक एवं आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार की प्रेरणा एवं मंच के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पंकज गोयल, राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्र कामदार एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में चल रहा है ।
प्रचार मंत्री राजेंद्र गांधी ने बताया कि इसी क्रम में राजस्थान क्षेत्र के जोधपुर प्रांत के नागौर जिले की कुचामन इकाई भी मंच के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्याम सुंदर मंत्री के नेतृत्व में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावण मास में भगवान शिव शंकर के निवास स्थान कैलाश मानसरोवर को चीन के अधिपत्य से मुक्ति हेतु संकल्प अभियान चला रही है जो कि श्रावण मास में पूरे महीने चलेगा । प्रांतीय सचिव श्याम सुंदर सैनी ने बताया कि श्रावण मास भगवान भोलेनाथ शिव शंकर को समर्पित एक पावन अवसर है और इस दौरान सैकड़ो श्रद्धालु उपवास आराधना जलाभिषेक, सहस्त्र धारा , रूद्राभिषेक कांवड़ यात्रा एवं विविध साधनाएं करते हैं इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावना को राष्ट्र सेवा से जोड़ते हुए भारत तिब्बत सहयोग मंच के कार्यकर्ता श्रावण मास में कैलाश मानसरोवर को चीन से मुक्ति का संकल्प अभियान व्यापक स्वरूप में चला रहे हैं । संस्था के सदस्य राजूराम नेहरा ने बताया कि महेश खण्डेलवाल के नेतृत्व में कांवड़ियों का संघ काव्य ऋषि कुंड से जल लेकर आचार्य मोहल्ला में पटवारियों की कोठी स्थित नृसिंह मन्दिर में भगवान शिव को जल चढ़ाया इस अवसर पर सभी कांवड़ियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया और साधन निधि पुस्तक भेंट की । सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया कि कैलाश मानसरोवर तीर्थ क्षेत्र हमारा है और एक दिन वह हमारे पास अवश्य होगा, इस तरह की भावना, विश्वास एवं संकल्प को लगातार जन-जन में संजोकर रखने और इस हेतु प्रार्थना करते रहने के क्रम में आज भारत तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्याम सुंदर मंत्री ने कांवड़ियों के संघ को कैलाश मानसरोवर की मुक्ति हेतु संकल्प कराया।

0 टिप्पणियाँ