अजमेर (अजमेर मुस्कान)। भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए स्वामी दांदूराम साहिब दरबार ट्रस्ट की ओर से एक विशेष सेवा पहल के अंतर्गत गरीब बस्तियों में रहने वाले बच्चों को आम वितरित किए गए।
दरबार के मुख्य सेवादार फतनदास ने जानकारी देते हुए बताया कि गर्मी में आम का सेवन लू से बचाव करता है, आम एक पौष्टिक फल है, जिसमें विटामिन ए, सी और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं। आम का सेवन बच्चों के लिए स्वास्थ्यवर्धक होता है। यह उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करता है और उन्हें बीमारियों से बचाता है। किंतु आम की बढ़ती कीमतों के चलते निर्धन परिवारों के बच्चों के लिए इसका सेवन कठिन हो जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट द्वारा यह सेवा कार्य आरंभ किया गया। इस सेवा के तहत आम काटकर उसे डिब्बों में पैक कर बच्चों को वितरित किया गया, जिससे बच्चों को गर्मी में राहत मिली और उनके चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। बच्चों की प्रसन्नता और अभिभावकों की सराहना ने इस सेवा कार्य की सफलता को दर्शाया।
सेवा में समर्पित भाव से सहयोग देने वालों में दरबार के सेवादार राजेश खटवानी, नन्दकिशोर सखरानी, नानक गजवानी, तुलसी रामचंदानी, मुकेश, राहुल एवं वर्षा थावरानी सहित अनेक सेवाधारी शामिल रहे।
नानक गजवानी ने बताया कि इस सेवा कार्य को देखकर ट्रस्ट ने निर्णय लिया है कि भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्य निरंतर रूप से जारी रखे जाएंगे, जिससे समाज के वंचित वर्गों को राहत मिलती रहे।
0 टिप्पणियाँ