Ticker

6/recent/ticker-posts

मानसून के स्वागत की तैयारी : बड़ी कर रहे हैं ऐतिहासिक आनासागर झील की झोली

मानसून के स्वागत की तैयारी : बड़ी कर रहे हैं ऐतिहासिक आनासागर झील की झोली

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी ने किया कार्य का शुभारंभ

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। वन्दे गंगा अभियान के तहत अजमेर की सुंदरता को बढ़ाने की मुहिम शुरू हो गई है। मानसून के स्वागत की तैयारी में ऐतिहासिक आनासागर झील की झोली को भी बड़ा किया जा रहा है। इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि मानसून भरपूर मेहरबान होगा, लिहाज़ा झील की खुदाई कर उसकी सफाई करा कर भराव क्षमता बढ़ाने का काम शनिवार को शुरू किया गया। सुबह पुरानी चौपाटी पर पहुंच कर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ आनासागर की खुदाई कार्य का शुभारंभ करवाया। केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी भी इस मौके पर उपस्थित हुए और अजमेर ज़िले के सम्पूर्ण विकास व निखार के लिए अपने हर सम्भव सहयोग का वादा दोहराया। हज़ारों की संख्या में शहरवासी इस आयोजन के साक्षी बने। शहर भाजपा के तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सहित शहर की विभिन्न संस्था व संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य योगदान स्वरूप श्रमदान करने करने के लिए अना सागर चौपाटी पर एकत्र हुए। स्कूल के बच्चों, स्काउट गाइड, मेडिकल सेवा जुड़े लोग,एन.डी.आर.एफ. की टीम भी इस पुनीत कार्य में हाथ बंटाने को झील किनारे मौजूद थीं।

अजयमेरु प्रेस क्लब की रही सशक्त भागीदारी

पत्रकारों की अग्रणी संस्था "अजयमेरु प्रेस क्लब" ने भी शहर व समाज के लिए अपने सरोकारों को निभाने की परंपरा को कायम रखा और श्रमदान के लिए अनेक पदाधिकारी व सदस्य चौपाटी पहुंचे। क्लब अध्यक्ष राजेंद्र गुंजल की अगुवाई में उपाध्यक्ष डॉ.जगदीश मूलचंदानी, महासचिव अरविंद मोहन शर्मा, सचिव अमित टण्डन, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण जाला, चंद्र प्रकाश कटारिया, संजय कुमार शर्मा , कार्यकारिणी सदस्य विजय कुमार शर्मा व उनकी पत्नी सरला शर्मा, मधुप माथुर, राजकुमार पारीक, राजेन्द्र कुमार गांधी और उनकी पत्नी आभा गांधी, मनीष सिंह चौहान, प्रदीप गुप्ता, गिरिराज अग्रवाल, संजीव वशिष्ठ, अतुल पाटनी, यश डाणी, अमित डाणी, कमल गंगवाल, धीरज गोयल, सोम रत्न आर्य, डॉ सुरेंद्र पाल वर्मा, बालमुकुंद चौरसिया, लक्ष्मण सिंह राठौड़, देवेंद्र जीरोता,  सुभाष चन्द्र चांदना, मनोज सिंघल, राजेश सक्सेना सहित अन्य कई सदस्यों ने पहुंच कर शहर के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ