Ticker

6/recent/ticker-posts

झूलेलाल चालीहो : चालीहे वारे चंड पर झूलेलाल धाम में विभिन्न आयोजन

झूलेलाल चालीहो : चालीहे वारे चंड पर झूलेलाल धाम में विभिन्न आयोजन

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
पूज्य लाल साहिब मंदिर सेवा ट्रस्ट देहली गेट अजमेर की ओर से शनिवार 26 जुलाई को चालीहे वारो चण्ड उत्सव भक्तिभाव से मनाया जाएगा।                                

यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट के महासचिव जयकिशन पारवानी ने बताया कि इस अवसर पर देहली गेट स्थित झूलेलाल धाम परिसर में शाम को 6 बजे पूज्य बहिराणा साहिब की स्थापना 6:30 बजे से प्रधान ट्रस्टी प्रभु लौंगानी के सानिध्य में बहन सीमा पमनानी, कमला हरपलानी, दादी जस्सी, विद्या तेजवानी, वंशिका, सीमा लालवानी, किरण तीर्थानी, योगिता आसनानी सहित पूज्य लाल साहिब मंदिर मण्डली की ओर से भजन कीर्तन कलाम पंजड़ा गाकर शाम को 7:30 बजे श्री झूलेलाल चालीहा पाठ, झूलेलाल स्तुति पाठ के पश्चात पंजमहाज्योत प्रज्वलित कर 8:00 बजे आरती 8:30 पल्लव (अरदास) कर छेज लगाई जाएगी। तत्पश्चात वहां उपस्थित चालीसा व्रत रखने वाले श्रद्धालु अखो पूजन करने के बाद आम भण्डारे की प्रसादी रात 9:00 बजे होगी। झूलेलाल धाम स्थित बालम्बो साहिब (कुआं) पर भजन भाव भक्ति व विधि विधान के साथ पंजमहाज्योत परवान की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ