Ticker

6/recent/ticker-posts

झूलेलाल चालीहो 2025 : दरियाह पूजन के साथ 40 दिवसीय व्रत का समापन

झूलेलाल चालीहो 2025 : दरियाह पूजन के साथ 40 दिवसीय व्रत का समापन

झूलेलाल चालीहो 2025 : दरियाह पूजन के साथ 40 दिवसीय व्रत का समापन

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
सिंधी समाज के इष्टदेव श्री झूलेलाल साहब के 40 दिवसीय कठोर व्रत का समापन रविवार को वरुणसागर झील पर हुआ।                                               


झूलेलाल चालीहो 2025 : दरियाह पूजन के साथ 40 दिवसीय व्रत का समापन

झूलेलाल चालीहो 2025 : दरियाह पूजन के साथ 40 दिवसीय व्रत का समापन

यह जानकारी देते हुए पूज्य लाल साहिब मंदिर सेवा ट्रस्ट दिल्ली गेट अजमेर के महासचिव जयकिशन पारवानी ने बताया कि ये कठोर व्रत श्री झूलेलाल साहब के अवतरण के स्मरण को चिरस्थायी रखने का भक्ति पूर्ण प्रयास हैं जो 16 जुलाई से प्रारंभ होकर 24 अगस्त को समाप्त होते है।                                                                      

पारवानी के अनुसार इस अवसर पर झूलेलाल धाम परिसर में झूलेलाल साहब के गद्दी नशीन मुंबई से पधारे हुए गुल साई ठाकुर, ठाकुर नितिन कुमारलाल के सानिध्य में सुबह 10:30 बजे बहिराणा साहब की स्थापना के बाद पंज महाज्योत प्रज्वलित कर भजन कीर्तन व छेज के बाद दोपहर 2 बजे ढोल बाजे व शहनाई के साथ नाचते हुए डांडिया लगाते हुए झूलेलाल धाम से गंज तक कलश यात्रा निकालकर बसों द्वारा वरुणसागर झील पर पहुंचें। जहां पर श्रद्धालुओं द्वारा व्रत के दौरान कलश (कुनड़ी) में 40 दिन तक प्रतिदिन भंडार किए हुए को अखो  जिसमें चावल  सुखे मेवे इलायची केसर आदि सम्मिलित है को विधि विधान से पूजा पाठ करके जल के जीवों को समर्पित किया गया व पूज्य बहराणा साहब पंजमहाज्योत को सागर में विसर्जित किया गया। वहां उपस्थित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने दीपदान कर सनातन धर्म के कल्याण के लिए भगवान झूलेलाल साहब से प्रार्थना की उसके बाद शाम 7 बजे से दिल्ली गेट स्थित झूलेलाल धाम पर                                                            

प्रधान ट्रस्टी प्रभु लौंगानी के सानिध्य में झूलेलाल मण्डली की बहन सीमा पमनानी,कमला तारा हरपलानी, दादी जसी, सीमा लालवानी,  कलवानी, विद्या तेजवानी, किरण तीर्थानी, योगिता आसवानी आदि द्वारा सत्संग, कीर्तन, पंजड़े,श्री झूलेलाल चालिहा का पाठ,सुख उत्पति झूलेलाल वंदना पाठ कर आरती पल्लव के बाद आम भंडारे की प्रसादी का आयोजन हुआ                                    

इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष हेमनदास छबलानी, कोषाध्यक्ष हीरानंद कलवानी, ट्रस्टी ताराचंद लालवानी, मनोज पमनानी, राजकुमार हरिरामानी, प्रकाश टहल्यानी, अशोक तीर्थनी, सुरेश सिंधी, रमेश मेंघानी, गोपाल बच्चानी, भगवान सूर्यवंशी, पारस लौंगानी, मनोहर मोटवानी, तुलसी सोनी  सहित समाज के गण मान्य व्यक्ति, धार्मिक,सांस्कृतिक, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, समाज की पंचायतों के मुखी व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ