Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा बूढ़ा पुष्कर मंडल द्वारा आयोजित सहस्त्र धारा महाअभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत

भाजपा बूढ़ा पुष्कर मंडल द्वारा आयोजित सहस्त्र धारा महाअभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत

दो मानसूनों में प्रदेश के लगभग समस्त बांध, तालाब लबालब हुए हैं, जो प्रदेश के खुशहाल प्रदेश बनने की ओर अग्रसर होने का प्रतीक है- मंत्री रावत

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। गौरवशाली सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत करते हुए गुमान देव बालाजी मंदिर, बूढ़ा पुष्कर में भारतीय जनता पार्टी बूढ़ा पुष्कर मंडल की ओर से सहस्त्र धारा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक अवसर पर जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक श्री सुरेश सिंह रावत ने भगवान शिव का दुग्धाभिषेक कर लोककल्याण की कामना की।

कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रोच्चारण एवं वैदिक विधि विधान के साथ की गई। भगवान भोलेनाथ का जल कलशों व दुग्ध से अभिषेक किया गया। मंत्री रावत ने श्रद्धापूर्वक अभिषेक कर क्षेत्र की खुशहाली, किसानों की समृद्धि और समाज के सर्वांगीण विकास की प्रार्थना की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में धार्मिक आयोजनों का विशेष महत्व है और यह हमारी आस्था, परंपरा और संस्कारों को सशक्त करते हैं। भोले बाबा की कृपा से इन दो मानसूनों में प्रदेश के लगभग समस्त बांध, तालाब, एनीकेट आदि लबालब हुए हैं, जो प्रदेश के खुशहाल प्रदेश बनने की ओर अग्रसर होने का प्रतीक है और इस सुनहरे अवसर पर संयोग से प्रदेश का जल संसाधन मंत्री मुझे होने का सौभाग्य मिला है जो मेरे क्षेत्रवासियों के और भोले बाबा के अथाह आशीर्वाद का परिणाम है। यह उपलब्धि मेरे क्षेत्रवासियों को अर्पित है। भाजपा की सरकार में प्रदेश विकसित राजस्थान की ओर अग्रसर है।

रावत ने मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऎसे धार्मिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और युवाओं को हमारी गौरवशाली विरासत से जोड़ते हैं।

इस आयोजन में जिला देहात अध्यक्ष जीतमल प्रजापत, नगर निगम अजमेर उप महापौर नीरज जैन, कमल पाठक निवर्तमान नगर परिषद पुष्कर अध्यक्ष, बुढा पुष्कर मंडल अध्यक्ष शक्ति सिंह राठौड़ कंवलाई, सुरजीत सिंह रावत, मोहन सिंह पूर्व उप प्रधान, मानक सिंह रावत पूर्व जिला परिषद सदस्य, अशोक सोनी पूर्व मंडल अध्यक्ष कडेल, रोहन बाकोलिया पार्षद, घनश्याम भाटी पार्षद, संपत सुवाल बुड्ढा पुष्कर मंडल पालक, रतन लाल गुर्जर पंचायत समिति सदस्य, समुंदर सिंह सरपंच, राजू राम उप सरपंच नांद, लाखन सिंह, विक्रम सिंह नांद, मोटा सिंह रावत, अजय पाल रावत, भेरूलाल माली, बन्ना सिंह रावत नाला, शंकर सिंह रावत, कप्तान सिंह रावत, बबलू नाथ, सुरेंद्र सिंह राठौड़, मनोहर सिंह राठौड़, मंजू व्यास उपाध्यक्ष बुड्ढा पुष्कर मंडल, गनाहेड़ा सेतु सिंह रावत, परमेश्वर सिंह रावत, धीरज सिंह रावत, तिलोरा झाला सिंह रावत, त्रिलोक सिंह रावत महामंत्री बुड्ढा पुष्कर मंडल, दीपक पाराशर होकरा, दान सिंह, धीरज प्रताप सिंह, महावीर सिंह, हेम सिंह रावत कंवलाई, देवप्रकाश सोनी, राजेंद्र व्यास, लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित, मनीष सोनी, गजानंद सिंह गोड मजेवला, भरत सिंह राईका थानेदार, गिरधारी रायका, मनजीत देवासी रेवत, शिवराज सिंह राठौड़, भंवरलाल मेघवाल, दिनेश मेघवाल, लोकेंद्र सिंह, अजीत सिंह डूंगरिया खुर्द, महेंद्र नाथ, सुरेंद्रनाथ, मूल नाथ आसन कुंडिया, रविंद्र सिंह राठौड़, शिवपाल सिंह, नेम सिंह, पीरू सिंह बांसेली, राहुल सुवाल महामंत्री बुड्ढा पुष्कर, शिवलाल गुर्जर, हीरालाल गुर्जर मंडल मंत्री, नेमी सिंह, सज्जन सेन, त्रिलोक सेन देवनगर, श्यामनाथ सरपंच प्रतिनिधि, मांगू सिंह राठौड़ खोरी, हेमलता चावला मंडल मंत्री, विक्रम सिंह रावत नेडलिया, दीपू सिंह रावत, कचरू सिंह रावत, शंकर सिंह रावत, कर्म सिंह रावत कानस, लाल सिंह तिलोरा, प्रेमाराम गुर्जर, कालूराम गुर्जर सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ