Ticker

6/recent/ticker-posts

झूलेलाल धाम में धूमधाम से मनाया जाएगा असु चण्ड महोत्सव

झूलेलाल धाम में धूमधाम से मनाया जाएगा असु चण्ड महोत्सव

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
देहली गेट स्थित झूलेलाल धाम में दो दिवसीय असु चण्ड मेले के अवसर पर विभिन्न धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। यह निर्णय पूज्य लाल साहब मंदिर सेवा ट्रस्ट देहली गेट अजमेर की बैठक में लिया गया। 

जानकारी देते हुए ट्रस्ट के महासचिव जयकिशन पारवानी ने बताया कि सोमवार 22 सितंबर को झूलेलाल धाम परिसर में सुबह 6:30 बजे नित्य नेम आरती शाम 5:15 बजे संत महात्मा व गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में ढोल शहनाई की धुन पर ध्वजारोहण  कार्यक्रम से शुरुआत होगी। जिसके बाद शाम 7 बजे भजन कीर्तन आरती मंगलवार 23 सितंबर को सुबह 6:30 बजे नित्यनेम आरती के बाद श्रद्धालुओं द्वारा पलान्द छुड़वाना, जनेऊ संस्कार, मुंडन संस्कार आदि के कार्यक्रम होंगे। दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक झूलेलाल धाम परिसर में आम भंडारे की प्रसादी का आयोजन होगा। शाम 5 बजे प्रधान ट्रस्टी प्रभु लौंगानी के सानिध्य में बहन सीमा                                                                 

पमनानी, कमला, तारा हरपलानी, सीमा लालवानी, नीतू कलवानी, किरण तीर्थानी, विद्या तेजवानी, योगिता आसवानी आदि झूलेलाल मंडली के सदस्यों द्वारा पूज्य बहराणा साहब की स्थापना भजन, कीर्तन, पंजड़े के पश्चात शाम 7 बजे पंज महाज्योत प्रज्वलित कर 8 बजे महाआरती की जाएगी व डांडिया छेज के बाद पूज्य बहराणा साहब की पंजमहाज्योति रात्रि 10 बजे बालम्बा साहब (कुआं) में विसर्जित की जाएगी। जिसके बाद पंजड़े भजन गाकर पल्लव अरदास के बाद डोडो चटनी प्रसाद वितरण के साथ दो दिवसीय मेले का समापन होगा।                                                                                                     

ट्रस्ट की मीटिंग में प्रधान ट्रस्टी प्रभु लौंगानी अध्यक्ष हेमनदास छबलानी, महासचिव जयकिशन पारवानी कोषाध्यक्ष हीरानंद कलवानी, ट्रस्टी ताराचंद लालवानी, मनोज पमनानी, राजकुमार हरिरामानी आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ