Ticker

6/recent/ticker-posts

श्रद्धांजलि बैठक में अर्पित किए श्रद्धासुमन

श्रद्धांजलि बैठक में अर्पित किए श्रद्धासुमन

पुष्कर विधायक एवं जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के पिता स्वर्गीय सूरज सिंह रावत के देहावसान पर केंद्रीय मंत्रीगणों, प्रदेश मंत्रीगणों, सांसदगणो, विधायकगणो सहित हजारों गणमान्य जनों ने नियमित श्रद्धांजलि बैठक में अर्पित किए श्रद्धासुमन

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। पुष्कर विधायक एवं जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के पूज्य पिता स्व.  सूरज सिंह रावत के देहावसान पर सोमवार को उनके पैतृक निवास ग्राम मुहामी में नियमित श्रद्धांजलि बैठक में हजारों की संख्या में गणमान्यजन, जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित हुए और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर गजेंद्र सिंह शेखावत केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री, किरोड़ी लाल मीणा कृषि मंत्री, हेमंत मीणा राजस्व मंत्री, विजय सिंह चौधरी राजस्व राज्य मंत्री, ओटाराम देवासी पंचायती राज राज्य मंत्री, राजेंद्र राठौड़ पूर्व मंत्री, कैलाश चौधरी पूर्व केंद्रीय मंत्री, लालचंद कटारिया पूर्व मंत्री, राजेंद्र यादव पूर्व मंत्री, राजेंद्र मीणा विधायक, रेवत राम डांगा विधायक, जसवंत सिंह यादव विधायक, जीवाराम चौधरी विधायक,  छगन सिंह राजपुरोहित विधायक, केसाराम विधायक, विवेक बंसल विधायक, राधेश्याम बेरवा विधायक,  नोक्षम चौधरी विधायक, गौतम बंसल विधायक, विश्वनाथ मेघवाल विधायक, संदीप शर्मा विधायक, आदूराम बिश्नोई विधायक, अर्जुन लाल जीनगर विधायक, गुरमीत बराड़ विधायक, चंद्रभान आक्या विधायक, लादूराम पितलिया विधायक,  कल्पना देवी विधायक, हरलाल सारण विधायक, लक्ष्मण मेघवाल विधायक, सुमेधानंद सरस्वती पूर्व सांसद, जगजीत सिंह पूर्व विधायक, धर्मेंद्र सिंह मोची पूर्व विधायक, अलका गुर्जर पूर्व विधायक, राकेश पारीक पूर्व विधायक, इंदु देवी जाटव लोकसभा प्रत्याशी, शिव प्रकाश गुर्जर विधायक प्रत्याशी, मुकेश दाधीच प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, श्रवण बगड़ी प्रदेश महामंत्री भाजपा, मिथिलेश गौतम प्रदेश मंत्री भाजपा, अनंताराम विश्नोई बाड़मेर जिला अध्यक्ष भाजपा, हरिराम रिणवा पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजपा, प्रकाश प्रांत प्रचारक, हनुमान भादू पूर्व प्रधान, चंपालाल महाराज राजगढ़ भैरव धाम, नीरज जैन उप महापौर, दामोदर शर्मा पूर्व चेयरमैन पुष्कर, प्रेमचंद शर्मा पूर्व जिला जज, दिलीप सिंह गोरा अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन ब्यावर, रामनाथ मीणा अध्यक्ष मीना विकास एवं शोध संस्थान अजमेर, कैलाश सिंह रावत अध्यक्ष एचएमटी श्रमिक संघ अजमेर सहित जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारीगण, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधीगण, पार्टी पदाधिकारीयों सहित हजारों की संख्या में गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।


संवेदना संदेश 


जिला बार एसोसिएशन, ब्यावर ने अपने संवेदना संदेश में कहा “आपके पूज्यनीय पिता सूरज सिंह रावत के निधन का समाचार पाकर हम सभी सदस्य अत्यंत दुखी एवं हतप्रभ हैं। वे सहज, सरल, शालीन और कर्तव्यपरायण व्यक्तित्व के धनी थे। उनकी जीवन यात्रा ने पारिवारिक एवं सामाजिक दायित्वों का अद्भुत निर्वहन किया। यह क्षति अपूरणीय है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें।”


मीना विकास एवं शोध संस्थान, अजमेर ने अपने शोक संदेश में कहा “स्व. सूरज सिंह रावत समाजसेवा, धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में सदा सक्रिय रहे। वे मिलनसार और प्रेरणादायी व्यक्तित्व थे। उनका निधन समाज के लिए गहरी क्षति है। हम परमपिता से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को चिरशांति प्रदान करें और परिवारजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।”


एचएमटी श्रमिक संघ, अजमेर ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि “स्व. सूरज सिंह रावत का अचानक इस दुनिया से जाना अत्यंत पीड़ादायक है। यह पूरे परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। लेकिन जन्म और मरण सृष्टि का अटल नियम है। हम परमपिता से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान मिले और शोकाकुल परिवार को इस दुख से उबरने की शक्ति प्राप्त हो।”


श्रद्धेय स्व. श्री सूरज सिंह रावत के देहावसान पर नियमित श्रद्धांजलि बैठक में उमड़े जनसैलाब ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सभी ने एक स्वर में कहा कि स्व. रावत का सादगीपूर्ण, मिलनसार और सेवाभावी व्यक्तित्व हमेशा स्मरणीय रहेगा और समाज को प्रेरित करता रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ