Ticker

6/recent/ticker-posts

गिव अप अभियान की ऎतिहासिक सफलता

31 लाख से अधिक अपात्रों ने स्वेच्छा से छोड़ी खाद्य सुरक्षा, 31 अक्टूबर तक बढ़ी अभियान की अवधि


सामाजिक न्याय का पर्याय बना गिव अप खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री निर्धन के हक में ना हो सेंधमारी, खाद्य सुरक्षा शुद्धिकरण, सबका कर्तव्य और धर्म


गिव अप अभियान की ऎतिहासिक सफलता

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
गिव अप अभियान राज्य में सामाजिक न्याय, खाद्य सुरक्षा सूची शुद्धिकरण, स्वैच्छिक त्याग की भावना एवं निर्धन सेवा का पर्याय बन गया है। यह अभियान न केवल नैतिकता आधारित आमजन की सोच को उजागर कर रहा है, बल्कि सहयोग और समन्वय का मार्ग भी दिखा रहा है। गिव अप अभियान गरीब के हक में कोई सेंधमारी न हो, इस सोच को सामाजिक कर्तव्य और धर्म में बदल रहा है। ऎसे में समाज के सक्षम तबके के अक्षम और गरीबों के प्रति दायित्व और अधिक बढ़ जाते हैं। यह उद्गार राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने खाद्य आपूर्ति सेवा समिति एवं विभागीय अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक में व्यक्त किये। बैठक में गोदारा सचिवालय में प्रवर्तन एजेंसी से गिव अप अभियान तथा खाद्य सुरक्षा सूची में नये नाम जोड़े जाने की प्रक्रिया का फीडबैक ले रहे थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ