Ticker

6/recent/ticker-posts

तीन स्तर पर किया गया सर्वे, अब भी जुड़वा सकते हैं नाम

तीन स्तर पर किया गया सर्वे, अब भी जुड़वा सकते हैं नाम

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
बीते दिनों वरूण सागर रोड़ स्थित बोराज तालाब की पाल टूटने के बाद जिला प्रशासन की ओर से तीन स्तर पर सर्वे करवाकर नुकसान का आकलन किया गया। अब भी कोई परिवार सूची में आने से रह गया है तो वह स्थानीय पटवारी से सम्पर्क कर सर्वे में नाम जुड़वा सकता है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि बोराज तालाब की पाल टूटने से पहले ही प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था। लोगों को क्षेत्र से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। पाल टूटने के बाद राहत अभियान चलाया गया। इसके बाद उच्च स्तर से प्राप्त निर्देशों के तहत क्षेत्र में हुए नुकसान का सर्वे किया गया। यह सर्वे त्रिस्तरीय किया गया। प्रथम सर्वे पटवारी एवं गिरदावर की संयुक्त टीमों द्वारा किया गया। इसके बाद कनिष्ठ अभियंता व सहायक अभियंता टीमों द्वारा सर्वे किया। इसमें जिन परिवारों को शामिल किया गया। इसके बाद पांच वरिष्ठ आरएएस अधिकारियों की टीम ने रेंडम सर्वे किया। यह सूची डीएमआईएस पोर्टल पर भी ऑनलाईन की गई है। कुछ में प्रशासनिक स्वीकृति भी जारी हो गई है। यह सूची आपदा राहत विभाग को भेजी गई है। इसकी एक प्रति विधानसभा अध्यक्ष को भी उपलब्ध कराई गई है।

उन्होंने बताया कि यदि अब भी कोई परिवार सर्वे से वंचित है तो वह स्थानीय पटवारी से सम्पर्क कर अपना नाम सूची में जुड़वा सकता है। सर्वे सूची में शामिल परिवारों को मुआवजा राशि जल्द वितरित की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अब भी ऎसा लगता है कि किसी को कम मुआवजा आकलन किया गया है तो वह अधिकारियों को अपनी परिवेदना दे सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ