Ticker

6/recent/ticker-posts

अन्तर्राष्ट्रीय मत्स्य दिवस मनाया

अन्तर्राष्ट्रीय मत्स्य दिवस मनाया

अन्तर्राष्ट्रीय मत्स्य दिवस मनाया

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। फिश लेंडिंग सेन्टर बीसलपुर बांध पर शुक्रवार को अन्र्तराष्ट्रीय मत्स्य दिवस मनाया गया। अन्तर्राष्ट्रीय मत्स्य दिवस के अवसर पर ई-ऑक्शन पोर्टल का ऑनलाइन विमोचन राज्यमंत्री मत्स्य विभाग जवाहर सिंह बेढम द्वारा किया गया।

मत्स्य विकास अधिकारी बीसलपुर ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय मत्स्य दिवस के अवसर पर मत्स्य व्यवसायी, मत्स्य कृषक, मछुआरों ने भाग लिया। सहायक प्रशासनिक अधिकारी देवकी नन्दन द्वारा मत्स्य पालन संबंधित योजनाओं, आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी। मत्स्य क्षैत्रिक दीनदयाल वर्मा द्वारा ऑनलाइन मत्स्य टेन्डर प्रक्रिया के बारे में मत्स्य पालकों को अवगत कराया गया। इसमें रजिस्ट्रेशन करना, प्रतिभूति राशि जमा करना, टिक वेल्यु के अनुसार बोली लगाना की विस्तृत जानकारी दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ