मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सहित राज्य सरकार के कई मंत्रियों ने अजमेर पहुंचकर जताया शोके
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फोन कर जताया दुख
विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की धर्मपत्नी इन्दिरा देवनानी का मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में श्रद्धाजंलि देने के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सहित राज्य सरकार के कई मंत्रियों ने अजमेर पहुंचकर देवनानी के निवास पर श्रद्धांजलि दी एवं शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फोन कर दुख जताया। अंतिम संस्कार में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों सहित हजारों की संख्या में शहर के लोग उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा मंगलवार को किशनगढ़ एयरपोर्ट से अजमेर पहुंचे। उन्होंने यहां विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के घर पहुंचकर स्वर्गीय इन्दिरा की पार्थिव देह को पुष्पांजलि अर्पित की। इनके साथ ही केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, सहकारिता मंत्री गौतम दक, चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित कुमार गोदारा, ऊर्जा मंत्री हीरा लाल नागर, जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबू लाल खराड़ी, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के राज्यमंत्री के.के. विश्नोई, मुख्य सचेतक एवं पूर्व मंत्री जोगेश्वर गर्ग, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी, देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा, राजस्थान धरोहर संरक्षण प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, विधायक मसूदा वीरेंद्र सिंह कानावत, भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी, जयपुर विधायक गोपाल शर्मा, ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत, भंवर सिंह पलाड़ा पहुंचे।
इसी तरह अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, दैनिक नवज्योति के दीनबंधु चौधरी, आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व विधायक किशन सोनगरा, पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, किशनगढ़ के पूर्व विधायक सुरेश टांक, किसान मोर्चा अध्यक्ष हरिराम रिणवा, मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष जी आर मूलचंदानी, जिला अध्यक्ष रमेश सोनी, देहात अध्यक्ष जीतमल प्रजापत, नागौर जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष जालौर श्रवण सिंह राव, महेंद्र सिंह रलावता, विजय जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद यादव, पूर्व सभापति सुरेंद्र सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा, एडीए के पूर्व अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा, पूर्व जिला प्रमुख पुखराज पहाड़िया, पूर्व कुलपति बी.एल. छीपा, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री शशि प्रकाश इंदौरिया, प्रांत संघ चालक जगदीश राणा, राजेंद्र सिंह एवं गोविंद, जिला संघ संचालक खाजू लाल चौहान सहित संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़, महानिरीक्षक पुलिस राजेंद्र सिंह, जिला कलक्टर लोकबंधु भी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ