नि:शुल्क 10 दिवसीय क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। आयुर्वेद विभागान्तर्गत खांडल विप्र छात्रावास कृषि उपज मण्डी के पास जयपुर रोड़ किशनगढ़ में विशाल स्तर पर दस दिवसीय अन्तरंग अर्श एवं भगंदर क्षार सूत्र निःशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा हैं। उप निदेशक डॉ. हनुमान मीना एवं शिविर प्रभारी डॉ. राजावत ने बताया की यह निःशुल्क चिकित्सा शिविर संचालित किया जा रहा है। जो आगामी दिवसों में भी जारी रहेगा। इस चिकित्सा शिविर में अर्श भगंदर आदि रोगों से पीड़ित मरीजों का निःशुल्क शल्य उपचार किया जा रहा हैं। इसमें मरीजों को 10 दिनों तक इस शिविर में रहने, खाने की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी। इस चिकित्सा शिविर में अर्थ, भगंदर के अतिरिक्त अन्य आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धतियों से रोगियों का उपचार किया जाएगा। जैसे अग्निकर्म चिकित्सा द्वारा विभिन्न वात रोगों, घुटनों का दर्द, कमर दर्द, सायटिका, फ्रोजन शोल्डर, पैरों की कीले एवं त्वचा पर होने वाले मस्से आदि की चिकित्सा उपलब्ध रहेगी। पंचकर्म पद्धति द्वारा वात रोगों से ग्रसित सायटिका, कमर दर्द, पुराना जोड़ों का दर्द आदि का उपचार किया जाएगा। जिला स्तर पर विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बहिरंग मरीजों का उपचार किया जाएगा। यह निःशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर 21 दिसंबर तक निरंतर रहेगा। सभी व्यक्ति जो इन बीमारियों से ग्रसित हैं। वह इस चिकित्सा शिविर में आ कर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श एवं उपचार करवाए एंव अपने परिजनों एवं अन्य लोगों को भी इस बारे में अवगत करवाए।
शिविर में समाप्ति तक लगभग 80 मरीजों को शल्य चिकित्सा के लिए शिविर में भर्ती किया गया एवं अभी तक लगभग 650 मरीजों ने इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर में बहिरंग चिकित्सा से लाभांवित हुए। शिविर में डॉ. आशीष सोनी, डॉ. हेमराज सेन, डॉ. दिनेश मीना, डॉ. रवि वर्मा, गिरिराज शर्मा, तनुज सैनी, दीपचंद आदि ने अपनी सेवाएं दी।

0 टिप्पणियाँ