Ticker

6/recent/ticker-posts

विराट हिन्दू सम्मेलन हाथी भाटा, सुंदर विलास ब्रह्मपुरी बस्ती में हुआ

विराट हिन्दू सम्मेलन हाथी भाटा, सुंदर विलास ब्रह्मपुरी बस्ती में हुआ

विराट हिन्दू सम्मेलन हाथी भाटा, सुंदर विलास ब्रह्मपुरी बस्ती में हुआ

विराट हिन्दू सम्मेलन हाथी भाटा, सुंदर विलास ब्रह्मपुरी बस्ती में हुआ

75 वर्ष वाले 75 वरिष्ठजन का सम्मान किया गया

धर्म व संस्कृति की रक्षा के लिए युवा पीढ़ी आगे आये : श्यामसुन्दरशरण देवाचार्य

पंच परिवर्तन में शामिल कुटुम्ब प्रबोधन की आवश्यकता : अनिल गुप्ता

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। सकल हिन्दू समाज, तत्वावधान में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन गौतम स्कूल, हाथी भाटा, अजमेर में आयोजित किया गया। सम्मेलन के अंतर्गत सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं भजन का आयोजन किया गया व संतों का आशीर्वाद के साथ क्षेत्र के 75 वर्ष से अधिक के 75 वरिष्ठजनों को सम्मान किया गया।

विराट हिन्दू सम्मेलन हाथी भाटा, सुंदरविलास, ब्रह्मपुरी बस्ती में नृसिंह मन्दिर होलीदड़ा संत श्यामसुन्दरशरण देवाचार्य महाराज, संत राधेशानन्द महाराज शिष्य डॉ स्वामी शिवज्योतिषानन्द जी महाराज, अनिल गुप्ता, राजकीय महाविद्यालय अजमेर से सेवानिवृत्त भौतिक शास्त्र में आचार्य व वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष, भारतीय शिक्षण मंडल चित्तौड़ प्रांत मुख्य वक्ता के रूप में सम्मेलन को संबोधित किया।

महन्त श्यामसुन्दरशरण देवाचार्य ने श्रीवचनों से भक्तजनों को धर्म व संस्कृति की रक्षा के लिए हिन्दू सम्मेलन देशभर में आयोजित होने की बात कही। हम सभी धर्मों के लिए एक कानून की व्यवस्था होनी चाहिए। आज का समय हिन्दू समाज के लिए आत्मचिंतन और आत्ममंथन का समय है। हमारा समाज संख्या में विशाल तथा परंपराओं में समृद्ध होते हुए भी जातिगत, वर्गीय एवं क्षेत्रीय विभेदों के कारण अपनी संगठित शक्ति का पूर्ण उपयोग नहीं कर पा रहा है। इसका प्रतिकूल प्रभाव समाज की एकता, समरसता, सांस्कृतिक चेतना तथा आने वाली पीढ़ियों पर स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहा है।

संत राधेशानन्द जी महाराज ने अपने श्रीवचनों से भक्तजनों को कहा कि हमें सनातन की रक्षा के लिए सदैव जागृत रहना चाहिए। वर्तमान समय में हिन्दू समाज अनेक आंतरिक चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसी परिस्थितियों में समाज का संगठित होना अत्यंत आवश्यक हो गया है। इसी उद्देश्य से आयोजित होने वाले हिन्दू सम्मेलन समाज को एक साझा मंच प्रदान करते हैं, जहाँ सभी वर्गों के लोग एकत्र होकर समानता, एकता, समरसता एवं समन्वय के भाव के साथ आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

अनिल गुप्ता ने संघ की सौ वर्ष की यात्रा पर प्रकाश डाला व पंच परिवर्तन के बारे मे बताया जिसमें स्व का बोध अर्थात स्वदेशी, नागरिक कर्त्तव्य, पर्यावरण, सामाजिक समरता, कुटुम्ब प्रबोधन की महत्ता पर जानकारी दी। सुनिता जैन ने भी देशभक्ति पर एक आलेख प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में वंदेमातरम् योगेश महावर द्वारा प्रस्तुत किया गया व ओमप्रकाश मिश्रा ने विराट हिन्दू सम्मेलन की उपयोगिता की जानकारी दी व श्री तुलसी जयंती समारोह समिति अजमेर की संरक्षका सुश्री उषा गुप्ता व संतोष गुप्ता ने राम भजन, देशभक्ति गीत, सामुहिक हनुमान चालीसा का मंडली के साथ प्रस्तुति दी।

75 वर्ष वाले 75 वरिष्ठजन का सम्मान किया गया, जिसमें चंद्र नारायण अग्रवाल, विष्णु गोयल, राम स्वरूप खंडेलवाल, सुशीला देवी खंडेलवाल, पदम चंद जैन, सुनील सक्सेना, सत्यनारायण शर्मा, मुन्नी देवी, हरि प्रकाश शर्मा, वेणी गोपाल व्यास, सुगनी बाई, विष्णु कुमार शर्मा, वासुदेव, तुलसी बाई, श्याम नारायण माथुर, आशा गुप्ता, नारायणी देवी, सुमित्रा, गोपाल जोशी, लता कृपलानी, सीता कपूर, गोपाल लाल शर्मा, सीता शर्मा, बुद्धि प्रकाश शर्मा, पुष्कर नारायण, कैलाश गडोदिया, दिलीप गुप्ता, कान्ता गोयल, प्रेमलता शर्मा, ए. पी. माथुर, मनोहर कंवर (कपिल सांखला), कमला सांखला, विमला देवी, श्रवण कुमार भाटिया, भरत लाल मंगल, किशोरी लाल सैन, पुष्पा सैन, डॉ. नलिनी बाघ, ओमप्रकाश जैन, विमला शर्मा, रवि चतुर्वेदी, गीता वैष्णव, गौरी शंकर भार्गव, मीरा ढाणी, चंद्र कांत सेठी, श्याम रस्तोगी, कल्याण शर्मा, गीता रानी, पुष्पा माथुर, जसवंत सिंह, प्रेम देवी, रतन लाल शर्मा, कान्ता, सरस्वती देवी, टीकम, रामकरण, चंपा देवी, टीकमचंद पाटनी, प्रेम कंवर, प्रेमलता, ग्यारसी बाई, शांति बाई, शंकर यादव, राजेश्वरी देवी, भैरूलाल, देवकी तिवारी सहित वृद्धजनों का सम्मान माला व शॉल पहनाकर संतो द्वारा सम्मान किया गया। धन्यवाद अध्यक्ष उमेश गर्ग व मंच संचालन कपिल सांखला द्वारा किया गया। श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण पंचायत समिति के शिवप्रकाश गौतम उपाध्यक्ष एवं गणपत शर्मा सचिव, साज सज्जा राजेश भार्गव का दुप्पटा व माला पहनाकर स्वागत करें।

इस अवसर पर अशोक माहेश्वरी, अनिश मोयल, कवंल प्रकाश किशनानी, अरविंद यादव, सुभाष खंडेलवाल, रोहित यादव, दिलीप गुप्ता,  प्रवीण जैन, गजेन्द्र सिंह गहलोत, यश ढाणी, इन्द्रा यादव, सावित्री शर्मा, चन्द्रप्रकाश तिवारी, कमल जोशी, किरण वर्मा, सुरेन्द्र माथुर, शुभम गुप्ता, हेमन्त गुप्ता व रवि वैष्णव, किशोर शर्मा, जयंत मित्तल सहित क्षेत्रीय निवासी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ