बोर्ड सचिव राठौड़ ने परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की मुख्य परीक्षा-2026 के दौरान आज सोमवार को उच्च माध्यमिक स्तर की राजनीति विज्ञान, भूविज्ञान तथा कृषि विज्ञान विषयों की परीक्षा सम्पन्न हुई। बोर्ड सचिव गजेन्द्र सिंह राठौड़ द्वारा परीक्षा प्रारम्भ से पूर्व बोर्ड कार्यालय में स्थापित सी.सी.टी.वी. कमाण्ड सेन्टर का निरीक्षण कर सेन्टर से ही सभी केन्द्राधीक्षकों व उडनदस्ता संयोजको को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इसके पश्चात बोर्ड सचिव गजेन्द्र सिंह राठौड व सहायक निदेशक राजीव चतुर्वेदी द्वारा 03 परीक्षा केन्द्रों राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भवानीखेडा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजगढ़ व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बाघसुरी का औचक निरीक्षण किया गया। बोर्ड सचिव गजेन्द्र सिंह राठौड़ द्वारा निरीक्षण के दौरान परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था का अवलोकन किया गया व सभी परीक्षा केन्द्राधीक्षकों से संवाद कर उनके द्वारा संधारित किए जा रहे अभिलेखो, वीक्षक उपस्थिति रजिस्टर तथा आवश्यक प्रपत्रों का अवलोकन किया।
बोर्ड स्तर पर परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान विशेषाधिकारी-परीक्षा नीतू यादव व निदेशक (शैक्षिक) दर्शना शर्मा भी साथ रहे।

0 टिप्पणियाँ