लायंस क्लब अजमेर पृथ्वीराज को मिले सात अवॉर्ड
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब्स इंटरनेशनल 3233 ई 2 के संभाग प्रथम का संभागीय अधिवेशन अनुभूति-26 जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के अंबेडकर सभागार में संभागीय अध्यक्ष हरीश गर्ग की अध्यक्षता में एवं मुख्य अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय नरेंद्र भंडारी विशिष्ठ अतिथि प्रथम उप प्रांतपाल निशांत जैन, प्रांतपाल रामकिशोर गर्ग के आथित्य में आयोजित किया गया अधिवेशन में संभाग के सभी क्लब की उपस्थिति में लायंस क्लब अजमेर पृथ्वीराज को 7 अवॉर्ड मिले ।
क्लब अध्यक्ष लायन सुनील शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन सुनील शर्मा को श्रेष्ठ अध्यक्ष, क्लब सचिव लायन विनय गुप्ता को श्रेष्ठ सचिव, कोषाध्यक्ष नरेश ऐरन को बेस्ट कोषाध्यक्ष, लायन राजेंद्र गांधी को उत्कृष्ट अवॉर्ड, आभा गांधी को आउटस्टैटिंग अवॉर्ड, लायन गजेंद्र पंचोली एवं लायन मोहन गुप्ता को अवॉर्ड प्रदान किया गया ।

0 टिप्पणियाँ