Ticker

6/recent/ticker-posts

रामेश्वर मंदिर में धूमधाम से मनाया फाग महोत्सव

रामेश्वर मंदिर में धूमधाम से मनाया फाग महोत्सव

रामेश्वर मंदिर में धूमधाम से मनाया फाग महोत्सव 

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। चौधरी कॉलोनी स्थित रामेश्वर मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फाग महोत्सव गुरुवार को मनाया गया ।

जिसमे महिला मंडल की जया गुलवानी, रीतिका बलवानी राधा-कृष्ण बनकर आई जिससे कार्यक्रम की शोभा बड़ी, कार्यक्रम की संयोजक सारिका मुरझानी और इंद्रा भट रही व उनके सानिध्य में कार्यक्रम हुआ ।

महिला मंडल की राधिका सावलानी ने बताया कार्यक्रम में लता ठकुर,वर्षा मिमनानी और बीना महेश्वरी ने राधे-राधे जपो चले आयेंगे बिहारी भजनों (पंजरो) की प्रसूति देकर मन मोह लिया तथा सभी महिलाओं ने फाग गीत गाकर फाग उत्सव मनाया। 

इस अवसर पर महिला मंडल प्रमुख की ऋतु लालवानी का जन्म दिवस भी  मनाया। सुख मणि साहेब का पाठ साहेब, अरदास कर बाल गोपाल (कृष्ण )बनकर आये बालक से केक काटवा गया। कणा प्रसाद, पेटीज, वेफर,ब्रिस्केट, गुलाब जामुन आदि का प्रसाद वितरण किया गया।

भगवंती लालवानी के अनुसार कार्यक्रम में वंदना मूलचंदानी, रेनू मंघनानी, पूनम हरपलानी, वर्षा जोधानी, रेखा रूपानी, लीला पारवानी, यशोदा बलवानी, चम्पा गुलवानी, भावना कर्मचंदानी, रिधि रोचानी, ज्योति लेखवानी, साक्षी लालवानी आदि महिला मंडल की सभी सदस्यों मिलकर फूलों की हॉली खेल साथ नृत्य किया ।

कार्यक्रम के अंत में पंडित जगदीश शर्मा ने रामेश्वर महादेव की महाआरती कराई व प्रसाद वितरित किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ