Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर में नई शामिल कॉलोनियों और मार्गों पर लगेंगी हजारों लाइटें : देवनानी

अजमेर में नई शामिल कॉलोनियों और मार्गों पर लगेंगी हजारों लाइटें : देवनानी

अजमेर में नई शामिल कॉलोनियों और मार्गों पर लगेंगी हजारों लाइटें : देवनानी

विधानसभा अध्यक्ष ने ली नगर निगम के अधिकारियों की बैठक

रामसेतु के नीचे होगी दोपहिया वाहनों की पार्किंग

डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और सफाई व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने नगर निगम को निर्देश दिए हैं कि वरूण सागर मार्ग पर नगर निगम में शामिल नई कॉलोनियों में स्ट्रीट व रोड लाईटें लगाई जाएं। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और सफाई व्यवस्था को पूरी गंभीरता से जारी रखा जाए। रामसेतु के नीचे दोपहिया वाहनों की पार्किंग करवाई जाए।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में नगर निगम के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि वरूण सागर मार्ग, कीर्ति नगर, करणी नगर, द्वारकाधीश कॉलोनी, गोटा कॉलोनी, अरावली नगर, अम्बिका नगर, रावत नगर, बोराज गांव, स्वास्तिक नगर, नवकार नगर, झूलेलाल कॉलोनी, पंकज नगर, चामुंडा कॉलोनी, मेरी माता कॉलोनी, एम.एस. रावत नगर, जगदम्बा कॉलोनी, प्रज्ञा नगर, वर्धमान नगर, विनायक विहार, हाथीखेड़ा पंचायत, राज कॉलोनी, अत्री वाली गली, आदित्य नगर, डिफेंस कॉलोनी, दादा विहार, जनता स्वीट्स, काजीपुरा गांव, लक्की चौराहा कॉलोनी में स्ट्रीट लाईटें तुरंत लगाई जाएं। इन सहित सभी क्षेत्रों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसी तरह रामसेतु के नीचे दोपहिया वाहनों की पार्किंग करवाई जाए।

देवनानी ने निर्देश दिए कि जयपुर की हिंगोनिया गौशाला की तर्ज पर अजमेर कांजी हाउस की व्यवस्था भी सुधारी जाएं। इसी तरह शहर में वेंडिंग और नॉन-वेंडिंग जोन का स्पष्ट निर्धारण कर ठेलों की व्यवस्था की जाए। इन क्षेत्रों को अतिक्रमण से मुक्त रखा जाए। इसी प्रकार वरूण सागर मार्ग, सिने वल्र्ड मार्ग और रामभवन क्षेत्र में नई हॉईमास्ट लाईटें लगाई जाएं। जिन क्षेत्रों में डीएमएफटी फंड से शौचालय व महिला शौचालय स्वीकृत किए गए हैं, उनका काम जल्द करवाया जाए। इसी तरह दरगाह एवं आसपास सहित तंग गलियों में अग्निशमन उपकरणों की स्थायी व्यवस्था हो, ताकि आग लगने की स्थित में तुरंत काबू पाया जा सके। राजस्थान पत्रिका कार्यालय के पास नवनिर्मित नाले के दोनों ओर पार्क का निर्माण करवाया जाए ताकि अतिक्रमण ना हो।

इसी प्रकार अन्य निर्माण कार्य भी जल्द पूरे हों। बैठक में उपायुक्त एवं अभियंताओं सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ