Ticker

6/recent/ticker-posts

जनगणना 2027 पर तीन दिवसीय निजी सहायकों का प्रशिक्षण संपन्न

जनगणना 2027 पर तीन दिवसीय निजी सहायकों का प्रशिक्षण संपन्न

जनगणना 2027 पर तीन दिवसीय निजी सहायकों का प्रशिक्षण संपन्न

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। जनगणना 2027 पर तीन दिवसीय निजी सहायकों का प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के अंतिम दिन मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा पोर्टल पर कार्य करने के सम्बन्ध में व्यावहारिक जानकारी दी गई। सीएमएमएस पोर्टल का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

उप जिला जनगणना अधिकारी तथा आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के संयुक्त निदेशक ने बताया कि जनगणना 2027 की पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी। समस्त चार्ज अधिकारियों की प्रत्यक्ष सहायता के लिए उनके नियमित सहायकों को पोर्टल से संबंधित सभी मोड्यूल जैसे यूज़र मैनेजमेंट, एचएलओ मैनेजमेंट व ट्रैनिंग मैनेजमेंट का प्रैक्टिकल करवाया गया। चार्ज सहायकों, पर्यवेक्षक व प्रगणकों की नियुक्ति पोर्टल के द्वारा की जावेगी।

उन्होंने बताया कि जनगणना के लिए मकान सूची ब्लाकों का गठन, पर्यवेक्षकीय सर्किलों का गठन तथा प्रगणकों को ब्लॉक आवंटन आदि समस्त कार्य पोर्टल द्वारा ही किये जायेंगे। समस्त जनगणना संबधी प्रशिक्षण कार्यक्रम भी पोर्टल के माध्यम से निर्मित व संचालित किए जावेंगे। साथ ही जनगणना 2027 की पूरी प्रक्रिया की रियल टाइम मॉनिटरिंग भी चार्ज, जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर एक साथ समग्र रूप में इस पोर्टल के माध्यम से की जावेगी।

जिला जनगणना नोडल अधिकारी अमृतलाल खटीक के द्वारा जयपुर से आए मास्टर ट्रेनर्स डी. आर. गाँधी व सतीश बसंदानी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर सहायक सांख्यिकी अधिकारी यज्ञेश मिश्रा एवं सूचना सहायक सोनम गढ़वाल उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ