सुपर स्पेशलिटी शिविर का 165 रोगियों ने उठाया लाभ
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। अजमेर के पारस यूरोलॉजी एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल,जयपुर के शेल्बी हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन लायंस क्लब अजमेर आस्था एवं जैन सोशल ग्रुप मार्वल्स अजमेर के सहयोग से आयोजित किया गया ।
शिविर का उद्घाटन लायंस क्लब इंटरनेशनल प्रांत 3233 E 2 के प्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग द्वारा किया गया।
क्लब अध्यक्ष लायन मुकेश कर्णावट ने बताया कि शिविर में शेल्बी हॉस्पिटल जयपुर व पारस हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सकों की सेवाएं निशुल्क प्रदान की गईं पारस अस्पताल के डायरेक्टर डॉ राजकुमार खासगीवाला ने जानकारी देते हुए बताया कि एक ही स्थान पर जयपुर और अजमेर के जाने माने चिकित्सकों के उपलब्ध होने से मरीजों को विशेष सहायता मिली। इस शिविर में 165 मरीजों ने निशुल्क सेवाओं का लाभ उठाया।
अध्यक्ष मुकेश कर्णावट ने बताया कि हर माह के प्रथम सप्ताह में इस तरह के शिविर पारस अस्पताल में लगाकर जरूरतमंद लोगों को निशुल्क सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
क्लब के जन संपर्क अधिकारी लायन अतुल पाटनी ने बताया कि शिविर में प्रांत के कैबिनेट सचिव लायन अशोक जैन, संभागीय अध्यक्ष लायन हरीश गर्ग,उपाध्यक्ष लायन कमल बाफना, लायन अनिल चोरड़िया लायन विनय लोढ़ा लायन अनिल छाजेड़ लायन राकेश गुप्ता, लायन निलेश अग्रवाल आदि सदस्यों ने उपस्थित होकर सेवाएं प्रदान की।

0 टिप्पणियाँ