Ticker

6/recent/ticker-posts

राजकीय विद्यालय के 70 विद्यार्थियों को गणवेश की भेंट

राजकीय विद्यालय के 70 विद्यार्थियों को गणवेश की भेंट

राजकीय विद्यालय के 70 विद्यार्थियों को गणवेश की भेंट

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। विश्व के सबसे बड़े सेवा संगठन लायंस क्लब्स इंटरनेशनल की अजमेर शाखा लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल, लायन अतुल पाटनी, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मधु पाटनी एवं अन्य भामाशाहों के सहयोग से पंचायत समिति अराई (अजमेर) की श्रीमती कमलादेवी गीगालाल गोधा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय झिरोता में शिक्षा के साथ संस्कार ग्रहण करने के लिए आने वाले 70 नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों को पूर्व सरपंच श्री उमरावमल गोधा के मुख्य आथित्य में नए वस्त्र की सेवा भेंट की गई।

क्लब अध्यक्ष लायन मुकेश कर्णावट ने बताया कि प्रांतीय प्रमुख कार्यक्रम आओ खुशियां बाटे एवं आओ गांव चले सेवा करे के अंतर्गत कार्यक्रम संयोजक लायन अतुल पाटनी के संयोजन में ग्राम के अध्यापक रामकरण घासल के माध्यम से सभी बच्चो को  विद्यालय के सभी अध्यापकगण एवं ग्राम के अन्य सामाजिक कार्यकर्ता के सम्मुख नए वस्त्र प्रदान किए सभी बच्चो ने नए वस्त्र पहनकर खुशी का इज़हार किया।

अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामकरण घायल ने सभी सेवा सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया ।

इस अवसर पर पूर्व सरपंच श्री उमरावमल गोधा,

विद्यालय स्टाफ व ग्राम के गण मान्य लोग उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ