2 अप्रेल को 171 अरब हस्तलिखित राम नाम सतत् परिक्रमा शुभांरभ महोत्सव
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। श्री रामनाम परिक्रमा समारोह समिति की एक बैठक स्वामी कॉम्पलेक्स पर आयोजित की गई जिसमें 171 अरब हस्तलिखित राम नाम सतत् परिक्रमा शुभांरभ महोत्सव 02 अप्रेल, 2026 चैत्र सुधी पूर्णिमा संवत् 2083 हनुमान जयंती को प्रातः 9 बजे से श्रीराम नामालय पंच पीपली सुधाबाई रोड़ पुष्कर पर संत महात्माओं की आथित्य में किया जाना तय किया गया है।
श्री रामनाम संग्रह बैंक के संस्थापक पं. बालकृष्ण पुरोहित ने बताया कि यह महोत्सव में संत महात्माओं व प्रबुद्ध जन का सानिध्य प्राप्त होगा।
बैठक में संरक्षक मंडल में पूरन सिंह चौहान, आनंद अरोड़ा, संयोजक कंवल प्रकाश किशनानी, सत्यनारायण भंसाली, महेन्द्र जैन मित्तल, लेखराज सिंह राठौड़ व स्वागत सत्कार समिति में शशि प्रकाश इंदौरिया, किशन गुर्जर, कैलाश सिंह भाटी, वृतिका शर्मा प्रसार-प्रसार समिति में विजय कुमार भोजन समिति, गोपाल जादम, उमराव सैनी, मुकेश सोनी, टेंट व्यवस्था समिति अमर सिंह राठौड़, रेणु पाराशर, किशन शर्मा दायित्व का निर्वाह करेगें।

0 टिप्पणियाँ