36 व्यक्ति ने उठाया शिविर का लाभ
महिला दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब अजमेर चैरिटेबल ट्रस्ट एवं इंडियन एसोसिएशन फिजियोथैरेपी अजमेर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में वैशालीनगर स्थित लायंस भवन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 36 व्यक्ति लाभान्वित हुए।
डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें डॉ जयश्री कोडवानी ने फिजियोथैरेपी के माध्यम से रोगियों का उपचार किया । साथ ही उचित उपचार एवं परामर्श प्रदान किया । इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष लायन नरपत भंडारी, सचिव लायन टीकमचंद जैन, लायन अरुण टंडन सहित अन्य मौजूद थे ।

0 टिप्पणियाँ