जैन धर्मावलंबियों के साथ जैनेत्तर समाज ने मंगलाचार ने भाग लिया
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। श्री दिगंबर जैन महासमिति महिला एवम युवामहिला संभाग अजमेर की कला बज के संयोजन मे छतरी योजना में स्थापित संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर महामुनिराज की तपोस्थली मे भगवान महावीर जन्मोत्सव कार्यक्रम बहुत ही भक्तिभाव एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।
महासमिति की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी ने बताया कि जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर देवाधिदेव श्री 1008 भगवान आदिनाथ एवं चौबीसवें तीर्थंकर वर्तमान शासन नायक 1008 श्री महावीर भगवान के छाया चित्र के सम्मुख प्रीति जैन, आयुषी अजमेरा, डिम्पल बज एवं रेखा जैन आदि ने मंगलाचरण किया।
इस अवसर पर अजमेर दक्षिण की लोकप्रिय विधायिका अनिता भदेल ने अपने उद्बोधन में अपरिग्रह के बारे में विस्तार से बताते हुए भगवान महावीर के सिद्धान्तों को अपनाने की समस्त प्राणियों को अपनाने की बात कही कार्यक्रम संयोजक कला बज ने बताया कि घर घर मंगलाचार कार्यक्रम में महासमिति सदस्याओं, जैन धर्मावलंबियों के साथ जैनोंत्तर समाज की महिलाओं में नीलम, नीतू, रीना, माधुरी, मिली, सोनू, पूजा,अन्नु आदि ग्रुप ने भक्तिभाव पूर्वक महावीर जन्मोत्सव पर भक्ति नृत्य किया ।
इस अवसर पर तीर्थंकर भगवान की माता त्रिशला की भूमिका पूनम बडजात्या एवं पिता की भूमिका सुनिता सेठी ने निभाई।
इस अवसर पर सूर्यकांता जैन,मंत्री सुषमा पाटनी, कोषाध्यक्ष रेनू पाटनी, इंद्रा कासलीवाल,मंजू गंगवाल सहित अन्य सदस्याएं मौजूद रही।
अंत में महासमिति की आनंद नगर इकाई अध्यक्ष अंजू अजमेरा ने आयोजक एवं सभी आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया।

0 टिप्पणियाँ