Ticker

6/recent/ticker-posts

विशाल झूलेलाल प्रतिमा पर संतों द्वारा धर्मध्वजा पूजन

विशाल झूलेलाल प्रतिमा पर संतों द्वारा धर्मध्वजा पूजन

विशाल झूलेलाल प्रतिमा पर संतों द्वारा धर्मध्वजा पूजन

से होगा चेटीचंड पखवाड़े का शुभारंभ शुक्रवार को

अजमेर (अजमेर मुस्कान) पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में चेटीचंड पखवाड़ा महोत्सव 2026 का आयोजन 13 मार्च को संत महात्माओं के सानिध्य में होगा। अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी की अध्यक्षता में 32 संस्थाएं मिलकर 39 से अधिक विभिन्न पंचायतों, सामाजिक संगठनों, सिंधी विद्यालयों, व्यापारिक, धार्मिक संस्थाओं, विविध धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करेंगी।

ट्रस्टी फतनदास ने बताया कि पखवाड़ा महोत्सव का शुभारंभ 13 मार्च को स्वामी दांदूराम साहिब दरबार ट्रस्ट द्वारा जतोई दरबार, नगीना बाग, अजमेर में स्थित आराध्य श्री झूलेलाल की विशाल प्रतिमा पर संतों के सान्निध्य में धर्मध्वजा पूजन, संतों का आशीर्वाद, छेज तथा महाआरती का आयोजन होगा। आयोजन के संयोजक राजेश खटवाणी, नंद किशोर सखवानी एवं राहुल ठारवाणी होंगे।

13 से 25 मार्च तक चेटीचंड पखवाड़ा महोत्सव, 32 संस्थाएं करेंगी 39 से अधिक कार्यक्रम

समिति के महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि चेटीचंड पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न संस्थाओं द्वारा भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सेवा कार्य, शोभायात्रा तथा धार्मिक अनुष्ठानों सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें समाज के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। अजमेर की 32 संस्थाओं ने 25 मार्च तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वामी दादूंराम साहिब दरबार ट्रस्ट, इच्छापूर्ण झूलेलाल मन्दिर, अजमेर, झूलेलाल सेवा मण्डली, वैशाली नगर, ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम सेवा ट्रस्ट, सिन्धी समाज महासमिति, अजमेर, भारतीय सिन्धु सभा, अजयमेरू, सांई बाबा मंदिर, अजय नगर, सिन्धु समिति, अजमेर, अजयनगर सिन्धी समाज, वैशाली सिन्धी सेवा समिति, पूज्य सिन्धी पंचायत, पंचशील, आदर्श सिन्धी पंचायत, आदर्श नगर, सिन्धी लेडीज क्लब अजमेर, सिन्धु विकास समिति, चंदवरदायी, सिन्धु सोशल वेलफेयर नाका मदार, श्री अमरापुर सेवा घर, कोटड़ा, झूलेलाल सेवा समिति, जे.पी. नगर, चन्द्र रूपाणी एण्ड पार्टी, अजमेर, नवयुवक सेवा मण्डल, आशा गंज, पूज्य सिन्धी पंचायत, धोला भाटा, सिन्धी समाज रामगंज, सिन्धी इतिहास व साहित्य शोध संस्थान, पूज्य सिन्धी पंचायत, शास्त्री नगर, सिन्धी बोली विकास समिति, द स्मार्ट अजमेरियन, अजमेर, राष्ट्रीय जन सेवा समिति परिवार, पड़ाव परचूनी किराना एसोसिएशन, हरी सुन्दर उच्च माध्यमिक विद्यालय, सन्त कवंरराम उच्च माध्यमिक विद्यालय , स्वामी सर्वानन्द विद्यालय, डी.आर.एम. ऑफीस कर्मचारियुन, सर्वेष्वर महाकाल मंदिर, राती डांग, जीवनदीप कॉलोनी विकास समिति, ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेल्फेयर एसोसिएशन आदि शामिल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ