Ticker

6/recent/ticker-posts

सिंधी युवा संगठन का रक्तदान शिविर जतोई दरबार में 15 को, हेलमेट वितरण वाहन रेली 18 को


सिंधी युवा संगठन का रक्तदान शिविर जतोई दरबार में 15 को, हेलमेट वितरण वाहन रेली 18 को 

सिंधी युवा संगठन का रक्तदान शिविर जतोई दरबार में 15 को, हेलमेट वितरण वाहन रेली 18 को

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
सिन्धी युवा संगठन की बैठक जतोई दरबार के सेवादार फतनदास की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 15 मार्च को सिन्धी युवा संगठन की ओर से होने वाले रक्तदान शिविर और 18 मार्च को निःशुल्क हेलमेट वितरण वाहन रैली पर चर्चा की गई।

संगठन के अध्यक्ष गौरव मीरवानी ने बताया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चेटीचंड पर्व के महोत्सव और नववर्ष के पावन पर्व नवसंवत्सर के पूर्व इस वर्ष भी सेवा कार्य कार्यक्रम किए जाएंगे। जिसमे 15 मार्च रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रक्त दान शिविर का आयोजन जतोई दरबार नगीना बाग में और 18 मार्च को निशुल्क हेलमेट वितरण वाहन रेली का आयोजन जतोई दरबार से किया जाएगा।

महासचिव राजा सोनी ने बताया 15 मार्च रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जातोई दरबार में रक्तदान शिविर के आयोजन के साथ 18 मार्च को निकलने वाली हेलमेट वाहन रैली के लिए रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। बैठक में आगामी सेवा कार्यों के लिये संगठन के सभी कार्यकारिणी सदस्यों को रक्तदान शिविर और वाहन रैली के निमित अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई है।

संस्थापक कुमार लालवानी ने बताया वाहन रैली में भाग लेने वाले सभी वाहन चालाकों के लिए ड्रेस कोड रखा गया है, जिन्हें 'शुभ्र वेश'  यानी सफेद कपड़े पहनकर रैली में भाग लेना होगा। 

हेलमेट वाहन रैली जतोई दरबार से प्रारंभ होगी जो शहर के मुख्य मार्गों बजरंगगढ़ चौराहा, सुभाष उद्यान, सोनी जी की नसिया, आगरा गेट, नया बाजार, गोल प्याऊ,चूड़ी बाज़ार,पोस्ट ऑफिस, गांधी बाजार, क्लॉक टावर, शिवाजी पार्क, जैन नमकीन, पड़ाव, केसर गंज सर्किल, पदमा डायरी, झूलेलाल चौक डिगी बाजार, प्लाजा सिनेमा रोड से मुड़ कर गिधवानी मार्केट, कवंडस पूरा, मदार गेट, नला बाजार, दरगाह बाजार, धान मंडी देहली गेट, गंज स्थित पूज्य सिंधी प्राचीन शिव मंदिर पर समाप्त होगी ।

बैठक में संरक्षक रमेश मोटवानी, श्वेता शर्मा, जितेंद्र रंगवानी, हरीश बच्चानी, जय बच्चानी, भगवान सबलानी, गौरव खुशालानी, महेश मनवानी, सूरज सत्यानी, भरत सुमानी, भरत आलवानी,रमेश खटवानी, रमेश टिलवानी, हीरालाल सतवानी, श्याम पारवानी, राजेश गेहानी, दीपक खुबचंदानी, विशाल शर्मा, राहुल ठारवानी, हरीश टिलवानी आदि सदस्य ने अपने विचार रखे एवं उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ