12वें चेटीचण्ड पखवाड़ा महोत्सव 2026 के पोस्टर का विमोचन रविवार 1 मार्च
अजमेर (अजमेर मुस्कान) । पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति की ओर से चेटीचण्ड 2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले 12वें पखवाड़ा महोत्सव की प्रचार सामग्री व पोस्टर का विमोचन आज 1 मार्च 2026 को अध्यक्ष कवंलप्रकाश किशनानी की अध्यक्षता में किया जायेगा।
महासचिव महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि पखवाडे में शहर की क्षेत्रीय पंचायतों, संस्थाओं, शैक्षणिक व व्यापारिक संगठनों द्वारा कार्यक्रम निश्चित किये गये हैं, जिनकी प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति में रविवार 1 मार्च 2026 को दोपहर 11.30 बजे स्वामी कॉम्पलेक्स के चर्तुथ तल रसोई बैंक्विट हॉल पर किया जायेगा।

0 टिप्पणियाँ