चेटीचण्ड मेला तैयारी बैठक आज झूलेलाल धाम में अजमेर (अजमेर मुस्कान)। सिंधी समाज के आराध्य देव श्री झूलेलाल साहब के अवतरण दिवस चेटीचण्ड के अवसर पर तीन दिवसीय मेले के सुव्यवस्थित आयोजन हेतु आम बैठक आज देहली गेट स्थित झूलेलाल धाम में आयोजित होगी।
यह जानकारी देते हुए पूज्य लाल साहिब मंदिर सेवा ट्रस्ट (झूलेलाल धाम) देहली गेट अजमेर के महासचिव जयकिशन पारवानी ने बताया कि आज रविवार शाम 7:30 बजे तीन दिवसीय मेले के अंतर्गत 20 मार्च शुक्रवार को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा से संबंधित विषयों पर आपसी विचार विमर्श कर निर्णय लिए जायेंगे।
प्रधान ट्रस्टी प्रभु लौंगानी बताया कि इस बैठक में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा बैठक में सिंधी समाज की धार्मिक, शैक्षणिक, व्यवसायिक, सांस्कृतिक, सामाजिक संस्थाओं सहित झांकी सजाकर लाने वाली संस्थाओं व पूज्य सिंधी पंचायत के प्रतिनिधियों सहित समाज के आम बंधु शामिल होंगे।

0 टिप्पणियाँ