सुनील शर्मा सम्मानित
अजमेर (अजमेर मुस्कान) । लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांत 3233 ई 2 के समस्त क्लब अध्यक्ष एवं सचिव समागम एवं तृतीय कैबिनेट मीटिंग मंदसौर में आयोजित हुई जिसमें लायंस क्लब अजमेर पृथ्वीराज के अध्यक्ष लायन सुनील शर्मा को सम्मानित किया गया ।
डिस्ट्रिक्ट चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि लायंस क्लब मंदसौर के आतिथ्य में संपन्न हुए इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन एवं वाइस जीईटी एरिया लीडर लायन कुलभूषण मित्तल एवं प्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग ने सिल्वर कलश एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया । उल्लेखनीय है कि लायन सुनील शर्मा ने क्लब अध्यक्ष रहते अधिकाधिक प्रांतीय कार्यक्रम आयोजित किए ।

0 टिप्पणियाँ