सिन्धी व्यंजन ताम कढ़ी चावल व दाल पकवान ने लोगों को चटकारें लेने के लिए किया मजबूर
सिन्धु संस्कृति मेले में लोगों ने लिया भाग
सिन्धी लादा गीत प्रतियोगिता में सिन्धी अबाणी बोली मिठड़ी असांजी बोली..., पर दर्शकों ने लिया आनंद
चेटीचण्ड पखवाड़ा महोत्सव-2026 ग्यारहवें दिन हुए कार्यक्रम
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति द्वारा चलाए जा रहे चेटीचंड पखवाड़ा महोत्सव के 11 दिवस सिन्धी समाज महासमिति, सिंधी लेडीज क्लब एवं सांई बाबा मंदिर ट्रस्ट, ताराचंद हुंदलदास खानचंदानी सेवा संस्थान श्री अमरापुर सेवा घर द्वारा अजय नगर स्थित सांई बाबा मंदिर में सिंधु संस्कृति मेले व टैलेंट शो, लाडा गीत, नृत्य, ताम चेटाभेटी का आयोजन किया गया। सिन्धु संस्कृति मेले में वरिष्ठजन व समाज के बंधू सिंधी पोशाके व टॉपियां पहनकर आए, जिन्होने माहोल को सिन्ध जैसा बना दिया। इस अवसर पर छेज व श्री झूलेलाल के पंजड़े गाए गए।
दिशा प्रकाश किशनानी ने बताया कि अलग-अलग प्रतियोगिताओं में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रारंभ में श्रीराम, आराध्यदेव झूलेलाल व स्वामी हिरदाराम साहिब की प्रतिमा के समक्ष सरक्षक महेश तेजवानी, रामचंद्र गुलाबानी अध्यक्ष कवंलप्रकाश किशनानी, महासचिव हरी चन्दनानी गिरधर तेजवाणी, संयोजक दीपक साधवाणी, प्रेम केवलरमाणी, शंकर बदलानी, कंचन खटवानी, पखवाड़े के महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, लाल नाथानी ने सांई बाबा और अराध्या देव झूलेलाल की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ हनुमान चालिसा का पाठ प्रस्तुत किया गया।
व्यजंन प्रतियोगिता संयोजिका हेमा साधवानी ने बताया कि सिन्धी व्यंजनों में छः वर्ष की बालिका से 80 वर्ष की बुजुर्ग महिलाओं द्वारा 50 से अधिक घरों से प्रतियोगिता के लिए सिंधी कढ़ी, साई भाजी चावल, मिठो लोलो, कोकी बसर वारी व दही, सेयल भाजी फुल्का, सन्ना पकोड़ा, छोला टिक्की, दाल पकवान, ढोढो चट्नी व मिठे में साटा, गीहर, माजुन, मेसू पाक, सुजी का हल्वा सहित कई ताम तैयार कर आए। जिसे सभी ने खाकर लुप्फ उठाया। निर्णायक सिंधी ताम के निर्णायक चंदा साधवानी मनीषा माखीजानी युक्ती तोलवानी मुस्कान जस्सूजानी रहे। विजेताओं को मंगलम् एजेन्सी द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्सना पुरस्कार दिये गये।
संयोजक प्रेम केवलरमानी ने बताया कि सिन्धी टेलेन्ट शॉ, नृत्य, गायन व लाडा प्रतियोगिता में प्रतिभागीयों ने भाग लिया। गीतों में सिक में ओ सिक में सिकिअ खे न सिकाए..., खुशी दीन्दे त खुश रहिबो जे गमु दीन्दे त पियो सहिबो..., सिन्धी असांजी बोली मिठड़ी असांजी बोली..., जीए मुहिजीं सिन्ध घोरिया, पंहिजी जिन्दह... सोन जो रूप्यो..., रख संदुली ते पेर मंुहजा मोर लादा..., दिख जे रात लादे मुडियूं घडायूं..., सहित कई गीत प्रस्तुत किए।
डांस एंड लाडा निर्णायक होतचंद मोरयानी निर्मला लखवानी रागिनी खत्री रहेे। मंच संचालन सिंधी लेडिज क्लब की अध्यक्ष दिशा किशनानी व महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने किया। ईश्वर डीलक्स बूलचंदाणी ने सभी प्रतिभागियों को फूड हैम्पर दिए गए।
विभिन्न प्रतियोगिताओं संतोष कुमारी शिवनानी, सुनीता मंगलानी, लता फलवानी, संगीता मूलचंदानी, विद्या भगतानी, दीपा भगत, निशा चोटवानी, गोदावरी वतवानी, जीविका मूलराजानी, सती हरवानी, प्रिया खियालानी, मीना खियालानी, माया ईसरानी, आंचल थदानी, भावना मघानी, दीवीयां रामलखानी, कोमल रायसिंघानी, मिस्ट्री रामसिलानी, हर्षा टिलवानी, महक सच्चानी, केविन टिलवानी, मनीषा, नंदा रूपानी, हर्षा रूपानी, दयावन्ती बच्चानी, साक्षी बच्चानी, दीक्षा कारवानी, नेहा कारवानी, हर्षा मनवानी, डिम्पल सच्चानी, रेखा मूलचंदानी, चंदा थदानी ने ताम में व गीत में लवेश कुमार सच्चानी, निकिता पेजवानी, लवेश कुमार सच्चानी, तानिया वतवानी, मुकेश शर्मा, सती हरवानी, लविष्का बच्चानी, नवनीत, चंदा थदानी, रेखा मूलचंदानी, तनूजा चन्दनानी नृत्य में महक रायसिंघानी, नम्रता थावानी, रितिका सावनानी, महिमा मनवानी, लविष्का बच्चानी, समायरा वयानिया मूलचंदानी, देशिका रूपानी, वंशिका, भूमि लौगानी व मीनाक्षी शेवानी व भारती रामचन्दानी ग्रुप द्वारा लाडा, व हार्ववी हरवानी, अंजली हरवानी ने नाटक प्रतियोगिता में भाग लिया।
24 मार्च मंगलवार को होने वाले कार्यक्रम
सायं 6 बजे सर्वेश्वर महाकाल मंदिर, आजाद नगर (रातीडांग) में सिंधी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। सायं 6.30 बजे भगत चंद्र प्रकाश रूपानी द्वारा स्व. कन्हैयालाल जी की पुण्य स्मृति में सांई बाबा मंदिर कमेटी हॉल में बहिराणा साहिब एवं भंडारा आयोजित किया जाएगा।


0 टिप्पणियाँ