Ticker

6/recent/ticker-posts

विश्व जल दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित

विश्व जल दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित

जल संरक्षण ही भविष्य की सुरक्षा : पलाड़ा

विश्व जल दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। विश्व जल दिवस के अवसर पर गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति द्वारा जल संरक्षण विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ राजनेता भंवरसिंह पलाड़ा एवं समिति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्यामसुंदर मंत्री उपस्थित रहे। महिला इकाई की जिला संयोजक आभा गांधी ने बताया कि इस अवसर पर समिति की ओर से भंवरसिंह पलाड़ा का माला, दुपट्टा एवं हे नाथ में आपको भूलूँ नहीं महामंत्र का एलईडी मोमेन्टो प्रदान कर अभिनंदन किया गया।  

मुख्य अतिथि भंवरसिंह पलाड़ा ने कहा कि जल मानव जीवन का आधार है और इसके संरक्षण के बिना भविष्य सुरक्षित नहीं रह सकता। उन्होंने आमजन से जल के सदुपयोग एवं संरक्षण के लिए जागरूक रहने का आह्वान किया। समिति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्यामसुंदर मंत्री ने बताया कि  हमें बेटी को समय पर ब्याहो और बहू को पढ़ाओ स्लोगन को चरितार्थ करने के लिये जनजागरण करना चाहिए । साथ ही कहा कि हमें जल के सदुपयोग  का संस्कार अपनी दिनचर्या में अपनाना चाहिए।

कुचामन शाखा अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा ने अपने उद्बोधन में जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए एक भावपूर्ण कविता प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि जल की प्रत्येक बूंद अमूल्य है और इसका संरक्षण प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष मुरलीधर, वरिष्ठ साधक सत्यनारायण मोर एवं गिरधारी दीक्षित जितेन्द्र सिंह राजपुरोहित प्यारेलाल कुमावत सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने जल संकट की गंभीरता पर चिंता व्यक्त करते हुए जल बचाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया।

अंत में उपस्थित सभी लोगों ने जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने एवं इसके लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ