Ticker

6/recent/ticker-posts

सिन्धी लेडीज क्लब द्वारा सिन्धु संगम ऐं सस्सी पुन्नु नाटक सम्पन्न

सिन्धी लेडीज क्लब द्वारा सिन्धु संगम ऐं सस्सी पुन्नु नाटक सम्पन्न

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। झूलेलाल जयन्ती चेटीचण्ड महोत्सव पखवाड़ा 2026 के अन्तर्गत सिन्धी लेडीज़ क्लब अजमेर द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘‘सिन्धु संगम ऐं सस्सी पुन्नु’’ जवाहर रंगमंच पर सम्पन्न हुआ। दिशा प्रकाश किशनानी के मार्गदर्शन में सिन्धी संस्कृति पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व सस्सी पुन्नु (हिक लोक प्रेम कथा) को नाटक मंचन के रूप में दर्शाया गया।

दिशा प्रकाश ने बताया कि सिन्धु दर्शन में ‘‘झूलेलाल जी की आरजा’’ एवं ‘‘नंढ़ड़ी उमर थई’’ सास्कृतिक कार्यक्रम हुआ, तत्पश्चात् सिन्ध प्रान्त की एक लोक प्रेम कहानी ‘‘सस्सी पुन्नु’’ जिसमें सस्सी (धोबी घोबिन द्वारा पाली गई राजकुमारी) की पुन्नु राजकुमार से प्रेम कहानी को नाट्य रूपान्तर करके दिखाया गया। नाटक के संवाद राइटर और डबिंग होतचन्द मोरियानी द्वारा की गई।

कुसुम आर्य ने बताया कि इस कार्यक्रम में क्लब की ही सदस्यों ने इस नाटकों व कार्यक्रम में मोनिका चौनानी, नीलम शर्मा, मानसी थारवानी, गंगा खत्री व वंदना रामानी ने नदड़ी उमर थई में प्रस्तुति दी, पूनम जैनानी, भारती बेलानी, मीना दतवानी, भगवन्ती मनकानी, हीना मोरन्दानी, जयश्री थावानी, मनीषा भगतानी, अनिता मनवानी, राखी उतवानी, रिया भगतानी व भावना मनवानी ने झूलेलाल आरजा में अपनी प्रस्तुति दी एवं सस्सी पुन्नू नाटक मंचन में कोमल लालवानी, जया आसवानी, हेमा भूरानी, कविता मेथानी, पूजा चेतवानी, वर्षा नारवानी, भारती सुजनानी, सुनिता भगतानी, नीतू भंभानी, दीपा पारवानी, ललिता इदनानी, रितुू मोतिरमानी, मुस्कान जस्सूजानी व निर्मला लखवानी ने रोल किया। कलाकारों ने अपनी जान लगाकर कार्यक्रम को चार चांद लगाये।  इन सदस्यों ने पिछले 45 दिन से रोज प्रेक्टिस की है।

क्लब की बाकी सदस्य प्रवेश टिकिट, सीटिंग व्यवस्था, बेक स्टेज व्यवस्था, पानी व्यवस्था, भोजन पैकेट वितरण व्यवस्था का मैनेजमेन्ट में सहयोग किया।  

कार्यक्रम के प्रारम्भ में आराध्य देव झूलेलाल व स्वामी हिरदाराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित महंत स्वरूपदास, महंत अर्जुनदास, सीआर माखीजानी, महेश तेजवानी, रामचन्द्र गुलाबानी, कंवल प्रकाश किशनानी, गिरधर तेजवानी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, लाल नाथानी, डॉ. कमला गोखलानी सहित झूलेलाल समिति के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

पांच विभूतियों के नाम हुआ सम्मान

सिन्धी लेडीज क्लब द्वारा सिन्धु संगम ऐं सस्सी पुन्नु नाटक सम्पन्न

समारोह समिति की ओर से होने वाले सम्मान में दादा झमटमल टिलवानी सम्मान भावना भाटिया, दादी सुशीला मोटवानी सम्मान पूनम जैनानी, दादा गोवर्धन महबूबाणी भारती सम्मान कोमल लालवानी, भाऊ हरि सुंदर सम्मान मोनिका चौनानी, दीदी सुंदर केवलरामाणी सम्मान चंदा थदानी को जतोई दरबार द्वारा झूलेलाल की प्रतिमा व स्मृति चिन्ह भेंट की गई।

प्रवेश के पूर्व में प्रवेश पत्र वितरित किए गए। जिससे पूरा सभागार खचाखच भरा हुआ था। कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद दर्शकों को जाते भोजन-प्रसाद पैकेट वितरित किए गए। दर्शकों द्वारा कार्यक्रम की खूब सराहना की गई। मुख्य उददेश्य समाज की नई युवा पीढ़ी व समाजबन्धुओं को सिन्धी समाज की संस्कृति दर्शन करवाना है। अन्त में इस कार्यक्रम से जुड़े सभी का एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

22 मार्च को होने वाले कार्यक्रम

सायं 5 बजे भारतीय सिंधु सभा, अजमेर द्वारा हेमू कालाणी की 103वीं जयंती पूर्व संध्या पर सिंधुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक पर दीपदान कार्यक्रम मे कैलाष लखवाणी संयोजक रहेेगें।

सायं 6 बजे आदर्श सिंधी पंचायत द्वारा प्रेम प्रकाश आश्रम, आदर्श नगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं टिप्पणा विमोचन होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ