Ticker

6/recent/ticker-posts

तुलसी पौधों का किया वितरण

तुलसी पौधों का किया वितरण

तुलसी पौधों का किया वितरण 

तुलसी पौधों का किया वितरण

अजमेर (अजमेर मुस्कान) ।
भोलेश्वर मंदिर सेवा ट्रस्ट भोलेश्वर चौक जनता कॉलोनी वैशाली नगर में आज दिनांक 10 मार्च को एकादशी एवं मंदिर के अध्यक्ष एवं ट्रस्टी तथा प्रेम प्रकाश आश्रम के ट्रस्टी गोवर्धन दास मोतियानी का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया l 

प्रकाश जेठरा ने बताया कि इस अवसर पर प्रातः 9.00 बजे भोलेश्वर मंदिर में प. शंकरलाल दाधीच द्वारा तुलसी माता की पूजा अर्चना कराकर भोलेश्वर महादेव की पूजा अर्चना व आरती कराकर 251 तुलसी के पौधों का वितरण किया गया । उसके बाद केक का भोग लगाया गया। 

इस अवसर पर भोलेश्वर मंदिर के सेवाधारियों नें उन्हें राधा कृष्णा की एक बड़ी मूर्ति भेंट की। कार्यक्रम मे राजेंद्र लालवानी, कमला मोतियानी, दयाल प्रियानी, किशनलाल बकलीवाल, साजन कोडवानी, राजा सोनी, वेद शर्मा, मोटू मल प्रेमचंदानी, हासो, सुरेश बुलानी, प्रेम भाटिया आदि सेवाधारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ