Ticker

6/recent/ticker-posts

एच के एच स्कूल के 33 विद्यार्थियों का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में चयन

एच के एच स्कूल के 33 विद्यार्थियों का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में चयन

एच के एच स्कूल के 33 विद्यार्थियों का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में चयन

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। रंगोत्सव सेलिब्रेशन की ओर से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय स्तर पर एच के एच विद्यालय के कुल 424 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें 107 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर पुरस्कार और स्मृति चिन्ह प्राप्त किये। इन्हीं में से  33 विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-अलग प्रतियोगिताओं में चयनित किया गया। 

विद्यालय अध्यक्ष मोतीलाल ठाकुर ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनका मनोबल बढ़ाया । तो विद्यालय अध्यक्ष अजय कुमार ठाकुर ने सफल प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्राचार्या मधु गोयल ने विजेता प्रतिभागियों को  बधाई देते हुए कहा कि रंगोत्सव जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने से छात्र-छात्राओं की प्रतिभा का विकास होता है साथ ही उनका आत्मबल बढ़ता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ