Ticker

6/recent/ticker-posts

सिंधी भाषा दिवस, विधिक साक्षरता एवं महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई

सिंधी भाषा दिवस, विधिक साक्षरता एवं महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई

सिंधी भाषा दिवस, विधिक साक्षरता एवं महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई

सिंधी भाषा दिवस, विधिक साक्षरता एवं महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंधी देहली गेट, कोटड़ा में सिंधी भाषा दिवस, विधिक साक्षरता एवं महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई। 

व्याख्याता घनश्याम ठारवानी ने  जानकारी देते हुए बताया कि 10 अप्रैल 1967 को सिंधी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया और इस वर्ष 10 अप्रैल 2026 को भारत के उपराष्ट्रपति व कानून मंत्री द्वारा भारत के संविधान का सिंधी देवनागरी लिपि में भी विमोचन होने जा रहा है। इसीलिए इस दिन का विशेष महत्व है। 

प्रेम प्रकाश मंडल के संत रामप्रकाश ने अपने प्रवचन में बताया कि शिक्षक और शिक्षार्थी का संबंध भगवान व भगत जैसा होता है। उन्होंने बच्चों विभिन्न प्रसंगो के माध्यम से राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरित किया। विधिक साक्षरता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत अतिरिक्त वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अजमेर पूरन सिंह मीणा द्वारा बच्चों को साइबर क्राइम, साइबर दुरुपयोग साइबर बुलिंग के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए सतर्क रहने के उपाय बताए गए। महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के पूर्व दिवस पर बच्चों द्वारा उनके जीवन के बारे में जानकारी प्रदान की गई संस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। प्रधानाचार्य स्नेह लता पारिक ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नव प्रवेशी बच्चों का माला पहना कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मीना शर्मा द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर भारती टिलवानी, हशु आसवानी, विष्णु कुमार छिपा, खुशबू यादव, अजीत सिंह राठौड़, विनीत प्रकाशजैन, ललित कुमार कसाना, प्रमोद कुमार वर्मा, मीनाक्षी रावत, निशांत सिंह कच्छावा, ज्योति बंसल, शकुंतला चारण, आशीष कुमावत, राजकिशोर तिवारी, आदि सभी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। सभी बच्चों को अल्पाहार वितरित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ