Ticker

6/recent/ticker-posts

सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मृति राइफल शूटिंग प्रतियोगिता 26 अप्रैल से

सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मृति राइफल शूटिंग प्रतियोगिता 26 अप्रैल से

सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मृति राइफल शूटिंग प्रतियोगिता 26 अप्रैल से

विजेताओं को मिलेंगे नगद पुरस्कार तथा पदक

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। 860वीं सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मृति राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन लोहागल स्थित करणी स्पोर्ट्स शूंटिंग एवं एडवेंचर्स अकैडमी पर आगामी 26 और 27 अप्रैल को किया जाएगा। छात्र-छात्रा पुरुष एवं महिला वर्गों के साथ होने वाली इस दो दिवसीय प्रतियोगिता की विजेताओं को नगद पुरस्कारों से नवाजा जाएगा साथ ही 17 मई को मुख्य समारोह तारागढ़ तलहटी स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मारक, पर आयोजन मुख्य कार्यक्रम में पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

सम्राट पृथ्वीराज चौहान समारोह समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के आयोजन सचिव हिम्मत सिंह राठौड़ के अनुसार हर वर्ष की भांति इस बार भी इस प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के एयर राइफल एवं पिस्टल के मुकाबले होंगे। सम्राट पृथ्वीराज चौहान की स्मृति में आयोजित होने वाली इस स्पर्धा में अजमेर शहर के अतिरिक्त राज्य भर से युवा निशानेबाज भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि सम्राट पृथ्वीराज की स्मृति में हर वर्ष अखिल भारतीय स्तर पर भी इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन अजमेर एवं जयपुर में निरंतर जारी है।

राठौड़ के अनुसार सी ओ सी सीनियर वर्ग के स्वर्ण पदक विजेता को 5100 एवं पदक दूसरे स्थान प्राप्त करने वाले निशानेबाज को 3100 रुपए एवं पदक तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 21 00 रुपए एवं पदक प्रदान किए जाएंगे

आयोजन समिति के तकनीकी अधिकारी हिम्मत सिंह राठौड़ मनोज शर्मा एवं धर्मवीर प्रजापत से प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु पंजीकरण के लिए संपर्क किया जा सकता है।

 समारोह समिति के खेल संयोजक विनीत लोहिया के अनुसार दो दिवसीय प्रतियोगिता की भव्य तैयारियां शुरू की जा चुकी है लोहागल रोड स्थित एकेडमी पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रेंज पर युवा एवं अनुभवी निशानेबाज अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। युवा वर्ग में इस खेल के प्रति और अधिक आकर्षण बढ़े इस हेतु प्रयास किया जा रहे हैं।


कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष खेलों की प्रतियोगिताओं को प्रमुखता प्रदान की जाती है जिसके अंतर्गत इस बार राइफल शूटिंग के साथ-साथ हॉकी टेनिस एवं रोलर स्केटिंग की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।

सभी कार्यक्रमों में नगर निगम अजमेर, पर्यटन विभाग, अजमेर विकास प्राधिकरण, भारत विकास परिषद (मुख्य), पृथ्वीराज चौहान ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक ंशोध केन्द्र मदस विश्वविद्यालय, भारतीय इतिहास संकलन समिति, सम्राट पृथ्वीराज चौहान समारोह समिति, अजमेर का सहयोग रहता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ