Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्राम रथ अभियान : जिला कलक्टर ने ली वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक

ग्राम रथ अभियान : जिला कलक्टर ने ली वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक

ग्राम रथ अभियान : जिला कलक्टर ने ली वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की पहुंच ग्रामीणों तक सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे ग्राम रथ अभियान के संबंध में जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में सोमवार को वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

जिला कलक्टर लोक बन्धु ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा कृषकों, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए चलाई जा रही प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी ग्रामीण अंचल तक पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा 15 दिवस के एलईडी मोबाइल वैन आधारित जन-जागरूकता के लिए ग्राम रथ अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके लिए प्रतिदिन के अनुसार तथा स्थान के अनुसार प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त किए जाएं। जिला स्तर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सम्पूर्ण अभियान के नोडल है। विकास रथ के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में एलईडी वैन के माध्यम से प्रदर्शन करने से पूर्व प्री गतिविधियां आयोजित की जाए। 

उन्होंने कहा कि ग्राम विकास रथ क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों एवं बड़े राजस्व ग्रामों में जाना चाहिए। इसके आयोजन में अधिकतम जन सहभागीता रहे। आमजन को इससे जोड़ें। संबंधित क्षेत्र के समस्त अधिकारी एवं कार्मिक आयोजन स्थल पर उपस्थित रहेंगे। विकास रथ के द्वारा प्रदर्शन सार्वजनिक स्थल पर होना चाहिए। सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं में प्रगति से संबंधित प्रचार साहित्य का वितरण भी सुनिश्चित किया जाए। 

उन्होंने कहा कि रूट चार्ट के अनुसार विकास रथ का भ्रमण तथा सुरक्षा हो। प्रतिदिन संध्या चौपाल का आयोजन भी किया जाए। इसमें ब्लॉक स्तरीय समस्त अधिकारी उपस्थित रहकर जनसुनवाई करेंगे। प्राप्त परिवेदनाओं का मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास होना चाहिए। जिला स्तरीय अधिकारी कम से कम 10  संध्या चौपालों में उपस्थित रहकर मॉनिटिरिंग करेंगे। 

उन्होंने कहा कि विकास रथ के साथ कला जत्थे भी रहेंगे। इनके द्वारा मनोरंजक तरीके से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 2 से 3 कला जत्थों का चयन किया गया है। इनको एकांतर क्रम में प्रदर्शन की उत्कृष्टता के अनुसार प्राथमिकता प्रदान किए जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि विकास रथ जाने वाले क्षेत्रों की सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज परिवेदनाओं को चिह्नित कर निस्तारित करने का प्रयास करें। इसके साथ ही गत एक वर्ष में उस क्षेत्र की असंतुष्ट श्रेणी की शिकायतों को पुनः खोलकर निस्तारित किया जाए। विकास रथ तथा कला जत्थे के द्वारा किए गए प्रदर्शन को सत्यापित करने के साथ-साथ दस्तावेजीकरण भी किया जाए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विकसित ग्राम एवं शहरी वार्ड अभियान के निर्धारित कलेण्डर के अनुसार ड्राफ्ट मास्टर प्लान का अनुमोदन करवाकर अपलोड करने की कार्यवाही निर्धारित समयावधि में करें। जिले के घुमन्तु एवं अर्ध घुमन्तु श्रेणी के व्यक्तियों को मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभांवित करवाने के लिए आवेदन कराएं। पूर्व में प्राप्त आवेदनों को निस्तारित करें। इसी प्रकार प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लक्ष्यों से डेढ़ गुना से अधिक आवेदन करवाने का प्रयास किया जाए।

इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राम प्रकाश, अतिरिक्त जिला कलक्टर वन्दना खोरवाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ