Ticker

6/recent/ticker-posts

सिंधी मान्यता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन 9 अप्रैल को

सिंधी मान्यता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन 9 अप्रैल को

सिंधी मान्यता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन 9 अप्रैल को

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। सिंधी ग्लोबल एवं सिंध इतिहास व साहित्य शोध संस्थान के तत्वाधान में ‘सिंधी मान्यता दिवस (10 अप्रैल) की पूर्व संध्या पर’ एक राष्ट्रीय ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह गोष्ठी 9 अप्रैल 2026 को दोपहर 1ः00 बजे से आयोजित होगी।

गोष्ठी का विषय “असां जी मातृभाषा असां जी सुजाणप (हमारी मातृभाषा हमारी पहचान)” रखा गया है, जिसमें मातृभाषा के महत्व, संरक्षण एवं संवर्धन पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के प्रख्यात वक्ता मुरलीधर चंदवाणी (शिक्षक, लेखक, गायक, साहित्यकार, गांधीनगर, कोल्हापुर - महाराष्ट्र), पटेल दास हीरवाणी (संयुक्त सिंधी लोकमंच, लखनऊ - उत्तर प्रदेश), महेंद्र कुमार तीर्थनी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारतीय सिंधु सभा), गिरधर तेजवानी (वरिष्ठ पत्रकार एवं महासचिव, सिंधी सेंट्रल पंचायत, अजमेर) व कंवल प्रकाश किशनानी (अध्यक्ष, सिंध इतिहास व साहित्य शोध संस्थान) अपने विचार रखेंगे।

इस अवसर पर सभी सिंधी समाजजनों एवं भाषा प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में ऑन लाइन जुड़ने का आग्रह किया गया है। कार्यक्रम का प्रसारण विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाइव देखा जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ