Ticker

6/recent/ticker-posts

जल संचय जन भागीदारी 2.0 में प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित

जल संचय जन भागीदारी 2.0 में प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित

जल संचय जन भागीदारी 2.0 में प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राम प्रकाश की अध्यक्षता में जल संचय जन भागीदारी 2.0 में प्रगति की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। 

अजमेर जिले में वर्तमान में 3164 जल संचय संरचनाओं का ईन्द्राज केन्द्र सरकार के पोर्टल पर किया गया है। इसको अधिक प्रगति देने के लिए जिला परिषद में राम प्रकाश ने बैठक के दौरान जिले में हुई प्रगति की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। जिला वर्तमान में 21 वें स्थान पर है। जिले की प्रगति को लेकर बैठक में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग, जल ग्रहण विभाग, नगर निगम, स्वायत्त शासन विभाग, वन, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, भू-जल, जल संसाधन, पीडब्ल्यूडी, कृषि विभाग सहित अन्य विभाग भागीदारी निभा रहे थे। विभाग की योजनाओं मे जल संचय के एक जून 2025 से अब तक करवाए गए कार्याे का ईन्द्राज मय फोटोग्राफ केन्द्र सरकार के पोर्टल पर अपडेट किए जाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ