Ticker

6/recent/ticker-posts

मशांराम तलरेजा की पुण्यतिथि पर बच्चों को भोजन एवं प्रसाद का किया वितरण

मशांराम तलरेजा की पुण्यतिथि पर बच्चों को भोजन एवं प्रसाद का किया वितरण

मशांराम तलरेजा की पुण्यतिथि पर बच्चों को भोजन एवं प्रसाद का किया वितरण

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। सचखंड वासी मशांराम तलरेजा की पुण्यतिथि पर केसर गंज स्थित बाल सदन मे 110 अनाथ बच्चों को भोजन एवं स्वामी दादूँराम साहिब दरबार के प्रसाद का वितरण किया गया।

स्वामी दादूँराम साहिब दरबार ट्रस्ट के सेवादार फतनदास ने बताया अनिल तलरेजा, जैकी, चंदू, करण, मोहित एवं समस्त तलरेजा परिवार एवं मुम्बई से सुलेखा रावतानी, गोदावरी व विमला रावतानी एवं स्वामी दादूँराम साहिब दरबार ट्रस्ट की ओर से राजेश खटवानी, हर्षूल - राहुल थावरानी द्वारा केसर गंज बाल सदन मे 110 अनाथ बच्चों को भोजन करवाया एवं दरबार साहिब के प्रसाद का वितरण किया गया। बच्चों ने मशांराम तलरेजा व दादा पंजू रावतानी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सेवादार फतनदास ने कहा कि जतोई दरबार की ओर से सेवाएं निरंतर होती रहती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ