विकास अधिकारी पंचायत समिति सावर एवं सहायक अभियंता पंचायत समिति मसूदा को कारण बताओ नोटिस जारी
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। जिला परिषद में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राम प्रकाश की अध्यक्षता में समस्त योजनाओं की प्रगति के संबंध में समस्त विकास अधिकारीयों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में पंचायत समिति सावर की विकास अधिकारी संगीता व्यास एवं पंचायत समिति मसूदा के सहायक अभियंता मुकेश गुर्जर बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने पर दोनों अधिकारियों को दिए गए निर्देशों की अवहेलना किए जाने एवं राजकार्याे के प्रति लापरवाही पर सीसीए नियम-17 के अन्तर्गत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

0 टिप्पणियाँ