अजमेर में 9 मई को मनाई जाएगी देवर्षि नारद जयंती
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। देव ऋषि नारद जयंती के उपलक्ष्य में नारद जयंती समारोह समिति, अजमेर द्वारा एक पत्रकार गोष्ठी का आयोजन 9 मई शाम 4.30 शनिवार को स्वामी कॉम्प्लेक्स स्थित बैंक्विट हॉल में किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल कुलगुरू, महर्षि दयानंनद सरस्वती विश्वविद्याल अजयमेरू और मुख्य अतिथि डॉ. सत्यनारायण कुमावत राजस्थान क्षेत्र सह संयोजक प्रज्ञा प्रवाह, राजस्थान रहेंगे।
इस संबंध में नारद जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष सुनील दत्त जैन ने बताया कि अजमेर में 2012 से नारद जयंती मनाई जा रही है, प्रांत स्तर का कार्यक्रम 3 मई को उदयपुर में आयोजित किया गया था, जिसमें पांच अलग-अलग श्रेणियां में नगद पुरस्कार प्रदान किए गए थे। अजमेर में प्रांत स्तर का कार्यक्रम 2023 में आयोजित किया गया था।
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहर के प्रबुद्ध जन, स्तंभकार, ब्लॉगर, पत्रकार, मीडिया कर्मी, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर, यूट्यूबर, पत्रकारिता के विद्यार्थी, महिला पत्रकार इत्यादि के लिए नारद जयंती के अवसर पर एक पत्रकार गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। गोष्ठी का उद्देश्य पत्रकार बंधु नारद जी के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज के सर्वे वर्ग के हितार्थ घटनाओं को सामने लाएं, जिसमें जनकल्याण एवं लोक कल्याण की भावना हो। साथ ही नारद जी के संदर्भ में एवं आज के परिपेक्ष में पत्रकारिता जगत में आने वाली चुनौतियों पर भी चर्चा की जाएगी। साथ ही आज पत्रकारिता जगत में महिलाओं द्वारा भी सक्रिय भागीदारी निभाई जा रही है, उनके समक्ष आने वाली कठिनाइयों पर भी चर्चा की जाएगी।
प्रेस वार्ता में अध्यक्ष सुनील दत्त जैन, मंत्री कंवल प्रकाश किशनानी, प्रेम आनन्दकर, राजेन्द्र लालवानी, प्रदीप कुमार मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ